बॉलीवुड

बॉलीवुड की यह खुबसूरत एक्ट्रेस है भगोड़े विजय माल्या की बेटी, सच्चाई जानकर उड़ जायेंगे आपके होश

विजय माल्या की बेटी: भारत के भगोड़े विजय माल्या के बारे में किसी को बताने की जरुरत नहीं है। माल्या देश के कई बैंकों को चूना लगाकर लगभग 9400 करोड़ लेकर लन्दन फरार हो गया। उसके साथ में उसकी गर्लफ्रेंड भी भाग गयी। माल्या को एक और काम के लिए पूरा देश जानता है। सभी लोगों को पता है कि माल्या कितना बड़ा ऐयाश आदमी है। उसके सम्बन्ध अपने से कई साल छोटी लड़कियों के साथ रहे हैं। अभी मीडिया में आई खबर के अनुसार वह अपने से कई साल छोटी किंगफिशर में एयरहोस्टेस रह चुकी लड़की से शादी भी करने वाला है।

माल्या के मेहमान भी होते हैं उसके जैसे:

अक्सर माल्या लड़कियों को किसी चीज की तरह ही इस्तेमाल करता है। माल्या की ऐयाशी के बारे में देश का बच्चा-बच्चा जानता है। माल्या की होने वाली पार्टियों में अक्सर चारो तरफ लड़कियां ही नज़र आती हैं। माल्या की कोई भी पार्टी बिना लड़कियों और शराब के पूरी ही नहीं होती है। जिस तरह से माल्या ऐयाश है उसी तरह से उसके मेहमान भी हैं। माल्या के बारे में तो आप सभी लोग जानते हैं, लेकिन क्या आप माल्या की बेटी के बारे में जानते हैं। माल्या की पार्टी में हसीनाओं के बीच में उनकी बेटी भी रहती हैं।

समीरा रेड्डी ही हैं माल्या की बेटी:

आपको बता दें माल्या की जिस बेटी की हम बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी हैं। जी हाँ समीरा और माल्या के बीच बाप-बेटी की तरह का रिश्ता है। आम लड़कियों को माल्या वस्तु समझता है लेकिन समीरा रेड्डी को अपनी बेटी मानता है। बहुत कम लोगों को यह बात मालूम है कि समीरा रेड्डी माल्या की बेटी हैं। आप हैरान ना हो, समीरा माल्या की असली बेटी नहीं बल्कि मुंहबोली बेटी हैं। माल्या ने ही समीरा रेड्डी का कन्यादान भी किया था। इस लिहाज से देखा जाये तो हुई ना समीरा माल्या की बेटी?

समीरा रेड्डी का कन्यादान भी किया था माल्या ने:

समीरा भी विजय माल्या को अंकल कहती हैं। समीरा कई बॉलीवुड फिल्मों और दक्षिण भारत की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। समीरा की अदाएं बहुत ही कातिलाना हैं। जब लोगों को समीरा और माल्या के रिश्ते के बारे में पता चला तब लोगों ने समीरा पर जमकर निशाना साधना शुरू किया, लेकिन समीरा ने इसकी जरा भी परवाह नहीं की। आज भी समीरा और माल्या के बीच काफी अच्छे रिश्ते हैं। समीरा ने 2014 में बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी की थी। समीरा की शादी में माल्या ने बाप की सभी भूमिका निभाई। यहाँ तकज की इन्होने ही समीरा का कन्यादान भी किया।

बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे काटते थे माल्या का चक्कर:

समीरा ने अपनी शादी में विजय माल्या को खासतौर पर बुलाया था। जानकारी के अनुसार विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या और समीर रेड्डी के बीच काफी मधुर सम्बन्ध थे। आज भले ही माल्या देश का हजारों करोड़ रुपया लेकर विदेश भाग गया हो लेकिन एक समय ऐसा भी था कि उसके आगे पीछे बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे और राजनेता चक्कर काटते थे। इसी वजह से विजय माल्या को किंग ऑफ़ गुड टाइम्स भी कहा जाता था। समीरा और माल्या के बीच के इस रिश्ते की जानकारी समीरा के दोस्तों ने दी है।

Back to top button