दिलचस्प

मौत के बाद भी बढ़ते हैं बाल और नाखून, वजह जानकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे

ऐसा माना जाता है कि अगर किसी इंसान की मौत हो जाती है तो उसके शरीर का हर अंग काम करना बंद कर देता है। दिल धड़कन बंद जाती है, हाथ पांव अकड़ जाते हैं और आंखों में हरकत होनी बंद हो जाती है। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ लोग इस बात का दावा करते हैं कि मौत के बाद भी कई इंसानों के बाल या नाखुन बढ़ते रहते हैं। तो आईये जानते हैं कि क्या ये वाकई सच है कि मौत के बाद भी बाल और नाखुन बढ़ते हैं?

क्या सच है मौत के बाद भी बाल और नाखुन बढ़ते हैं?

मौत के बाद भी बाल और नाखुन बढ़ते हैं या नहीं इसपर काफी कम रिसर्च हुआ है। लेकिन, ज्यादातर अंग प्रत्यारोपण करने वाले सर्जनों के मुताबिक, मौत के बाद भी मनुष्य के कई अंगों का बढ़न जारी रहता है। इंसान की मौत के बाद उसका हृदय काम करना बंद कर देता है। इसके बाद शरीर के अलग-अलग अंग धीरे धीरे काम करना बंद देते हैं। क्योंकि, दिल के काम करने से दिमाग को भी ऑक्सीजन मिलना बंद हो जाता है। इसके बाद कुछ ही मिनटों में दिमाग की सारी कोशिकाएं भी मर जाती है।

ये है मौत के बाद नाखुन बढ़ने की वजह

मौत के बाद भी बाल और नाखुन बढ़ते हैं। जी हां, मौत के बाद भी मौत के बाद भी बाल और नाखुन बढ़ते रहते हैं। इसकी वजह ये हैं कि इनके बढ़ने के लिए नई कोशिकाओं का निर्माण होते रहना जरूरी है और इसके लिए ग्लूकोज बनना जरूरी होता है। हमारे हाथ और पैर के नाखुनों की चमडी के नीचे जर्मिनल मैट्रिक्स नाम की एक परत होती है। जर्मिनल मैट्रिक्स में कई ऐसी कोशिकाएं बनती रहती है जिसकी वजह से हमारे नाखुन मौत के बाद भी बढ़ते रहते हैं।

इस वजह से बढ़ते हैं शरीर के बाल

मौत के बाद कोशिकाओं को खुन के जरिये मिलने वाली ग्लुकोज की सप्लाई रूक जाती है। इस वजह से कुछ समय बाद नाखुन और बालों का बढना रूक जाता है। लेकिन, बालों के लगातार बढ़ने की वजह फॉलीकल में बनने वाली नई कोशिकाएं होती हैं। लेकिन, मौत के बाद उचित मात्रा में ग्लुकोज न मिलने के कारण बाल का बढ़ना कुछ दिनों तक जारी रहता है और फिर बंद हो जाता है। बाल और नाखूनों का बढ़ना तभी तक जारी रहता है जब तक शरीर में खून का संचरण पूरी तरह से बंद न हो।

वैज्ञानिक भी मान चुके हैं ये बात

बात अगर वैज्ञानिकों की करे तो मौत के बाद भी बालों और नाखुनों का लगातार बढ़ने पर अभी तक हुए सभी रिसर्च में ये बात सामने आई है कि यह उतनी मात्रा में नहीं बढ़ते रहते दिखाई नहीं देता जितनी की जिंदा इंसान के बढ़ते हैं। दरअसल, कुछ वैज्ञानिकों का इस बारे में अलग विचार है। उनका कहना है कि मौत के बाद भी बालों और नाखूनों के बढ़ने के पीछे तर्क ये है कि इंसान की मौत के बाद उसकी चमड़ी सूख जाती है, जिसकी वजह से नाखुन और बाल बढ़े हुए दिखाई देते हैं। इसलिए, इस बारे में अभी तक साफ नहीं हो सका है कि सच क्या है।

Back to top button