दिलचस्प

हाथों का आकर देखकर करें व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान…!

कहते हैं किसी भी व्यक्ति का हाथ देखकर उसके बारे में बताया जा सकता है। लोगों का हाथ देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि वह क्या काम करता है। अगर उसके हाथ ज्यादा मजबूत होते हैं तो इससे पता चलता है कि वह कोई मेहनत वाला काम करता होगा। अगर उसका हाथ नरम है तो यह पता चलता है कि वह शारीरिक श्रम की जगह कोई दूसरा काम करता है। लोगों की हथेलियाँ देखकर उनका भविष्य भी बताया जाता है और उनके व्यक्तित्व के बारे में भी पता चलता है। सही ही कहा जाता है आपका हाथ आपके बारे में सब कुछ कह देता है। आज हम कुछ ऐसा ही बताने जा रहे हैं। आप किसी भी व्यक्ति का हाथ देखकर उसके व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं, जाने कैसे?

छोटे हाथ वाला व्यक्ति:

newstrend-palm-hand-21-10-2016-01

हर व्यक्ति के हाथ का आकर एक जैसा नहीं होता है, किसी का बड़ा होता है तो किसी का छोटा होता है। कहा जाता है कि जिस व्यक्ति का हाथ छोटा होता है वह बहुत ही खतरनाक किस्म का आदमी होता है, उसे किसी भी बात का डर नहीं होता है। छोटे हाथ वाला आदमी किसी भी मुशीबत का सामना करने में माहिर होता है। ये लोग स्वभाव से थोड़े आशिक़ मिजाज के होते हैं और इनका व्यवहार औरों से अलग होता है।

लम्बी अँगुलियों वाले व्यक्ति:

newstrend-palm-hand-21-10-2016-03

जिन लोगों की अंगुलियाँ लम्बी होती हैं उन लोगों को किसी भी चीज को जानने की इच्छा और लोगों से ज्यादा होती है। यह किसी भी चीज के बारे में बहुत गहराई से जानना चाहते हैं और उसके लियुए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इन लोगों को अपने काम को दिखाकर दुसरे लोगों को प्रभावित करने की आदत होती है।

चौकोर हथेली वाले लोग:

newstrend-palm-hand-21-10-2016-02

जिन लोगों की हथेली का आकर चौकोर होता है ऐसे लोग बहुत ही प्रैक्टिकल किस्म के इंसान होते हैं। इन लोगों को किसी भी चीज पर आँख बंद करके भरोसा करने की आदत नहीं होती है। यह कोई भी काम बिना सोचे- समझे नहीं करते हैं, यह एक काम को करने के लिए कई- कई दिन तक सोचते रह जाते हैं।

बड़ी हथेली वाले लोग:

newstrend-palm-hand-21-10-2016-04

जिन लोगों की हथेली बड़ी होती है वह लोग बहुत ही भावात्मक होते हैं। मनचाहा काम ना होने पर इनको गुस्सा बहुत ही जल्दी आ जाता है। इनकी आदत होती है कि यह दूसरों के ऊपर अपना प्रभाव छोड़ने की हमेशा कोशिश करते रहते हैं।

Back to top button