समाचार

बीजेपी नेता के बिगड़े बोल, ‘लड़कियों को नहीं बनाने चाहिए ब्वॉयफ्रेंड’

एक तरफ सरकार देश की महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को लेकर कड़े कदम उठाती है, तो वहीं दूसरी तरफ देश के नेता विवादित बयान देकर अपनी वाहियात और घटिया सोच को उजागर करती है। देश की महिलाओं को आएं दिन छेड़छाड़,रेप औऱ घरेलू हिंसा से जूझना पड़ता है, लेकिन बीजेपी नेता का बयान आया कि महिलाओं के साथ अत्याचार नहीं हो रहा है। आइये जानते हैं कि कौन है ये बीजेपी नेता, जिसने महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी दिया है?

जी हां, हम जिस बीजेपी विधायक की बात कर रहे हैं, उनका नाम पन्नालाल है। ये एमपी के गुना के बीजेपी विधायक हैं। इन्होंने पहली बार विवादित बयान नहीं दिया है, बल्कि इससे पहले ये विराट औऱ अनुष्का को लेकर भी बड़े बयान दे चुके हैं। बता दें कि पन्नालाल ने विराट और अनुष्का की देशभक्ति को लेकर भी बड़े सवाल खड़े किये थे, ऐसे में आज भी इन्होंने बड़ा बयान देकर अपनी घटिया मानसिकता का परिचय दिया है।

बता दें कि बीजेपी विधायक पन्नालाल ने कहा कि हम ये कैसे मान लें कि हमारे देश में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है, क्योंकि हमारे देश में महिलाओं को चार बार पूजा जाता है, ऐसे में महिलाओं के साथ अत्याचार का तो सवाल ही नहीं उठता है। बकौल पन्नालाल यही नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि लड़कियों को बॉयफ्रैंड बनाना ही नहीं चाहिए, क्योंकि उनपर हुए अत्याचारों की वजह उनका ब्वॉयफ्रेंड ही होता है।

पन्नालाल का विवादित बयान, युवा ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रैंड न बनाएं

एक कार्यक्रम के दौरान पन्नालाल बोलते हुए नजर आएं कि लड़कियों को ब्वॉयफ्रेंड नहीं बनाना चाहिए, इसके साथ ही लड़कों को भी इन चीजों से दूर रहना चाहिए, ऐसे में अगर युवा इन चीजों से दूर रहेंगे तो अत्याचार नहीं होगा। साथ ही युवाओं को अपनी संस्कृति के साथ जुड़ना चाहिए, न कि विदेशी कल्चर को अपनाएं।

याद दिला दें कि पन्नालाल विराट और अनुष्का को लेकर भी विवादित बयान दें चुके हैं। पन्नालाल ने कहा था कि विराट आदर्श के लायक नहीं है, क्योंकि उन्हे जिस देश में सम्मान मिला वो उसी देश का धन किसी दूसरे देश में देते  हैं, अगर यही धन वो भारत में देते तो यहां का पैसा यही रह जाता, ऐसे में वो देशभक्त नहीं है, उन्हें देशद्रोही का दर्जा दिया जाए।

 

Back to top button