दिलचस्प

चलती बस में लड़की ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर आपकी हँसी थमने का नाम नहीं लेगी, विडियो वायरल!

कभी- कभी कुछ ऐसी घटनाएं हमारे आस- पास घट जाती हैं कि हमें समझ में ही नहीं आता कि इसपर कैसी प्रतिक्रिया दी जाये। मतलब हँसा जाए या रोया जाये। अक्सर आपने ये सुना होगा कि चलती बस में कुछ लडको ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की और उसके कपड़े उतार दिए। लेकिन कभी आपने यह सुना है कि चलती बस में एक लड़की ने लड़के का पैंट उतार दिया। सुनकर ऐसा लग रहा है जैसे उल्टी गंगा निकल आई हो। लेकिन यह एकदम सच्ची घटना है एक चलती हुई बस में एक लड़की ने लड़के का पैंट उतार दिया। आप ज्यादा अपना दिमाग दौड़ाये इससे पहले ही मैं आपको बता देता हूँ कि ऐसा लड़की ने जानबूझ कर नहीं किया था, वह खुद को गिरने से बचाने के लिए आदमी की पैंट को पकड़ा और पैंट निकाल गयी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय लोगों के मनोरंजन का साधन बना हुआ है। इसे देखकर लोग अपनी हँसी रोक नहीं पा रहे हैं।

दरअसल हुआ ये कि लड़की बस में सफ़र कर रही थी अचानक उसका कुछ सामान जमीन पर गिर जाता है जिसे उठाने के लिए वह झूकती है। रास्ते में स्पीड ब्रेकर की वजह से उसके पीछे खाड़ी एक महिला से उसे जरा सी टक्कर लग जाती है और वह गिरने लगती है। खुद को बचाने के लिए उसने सामने खड़े आदमी का हाफ पैंट पकड़ लिया और पैंट निकल गयी। यह देखकर पहले तो बस के सभी लोग सकते में आ गए और सोचने लगे यह क्या हो गया लेकिन जैसे ही उन्हें सब पता चला लोगों की हँसी रुकने का नाम नहीं ले रही थी। जिस आदमी का पैंट निचे खिंचा गया था उसके तो होश ही उड़ गए उसने गोली की रफ़्तार से अपना पैंट पुनः वापस पहन लिया। जो भी हो वीडियो इस समय लोगों को खूब हँसा रहा है, आप भी देखें वीडियो और लड़की की इस हरकत को देखें।

वीडियो देखें:

https://www.youtube.com/watch?v=npx6K3xOIcY&feature=youtu.be

Back to top button