बॉलीवुड

हॉटनेस के मामले में गौहर खान से ज़रा भी पीछे नहीं हैं उनकी बड़ी बहन, खुद ही देख लें

गौहर खान की बड़ी बहन: बॉलीवुड हो या पर्दे की दुनिया यहाँ पर हर समय किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा चलती रहती है। मीडिया में आये दिन बॉलीवुड से जुड़ी हुई तरह-तरह की खबर देखने को मिलती है। अगर कुछ नहीं होता है तो बॉलीवुड से ताल्लुक रखने वाले लोगों के नीजी जीवन के बारे में बातें की जाती हैं। उनके परिवार के बारे में बात की जाती है और फैन्स भी इन बातों के बारे में जानना चाहते हैं। सोशल मीडिया के इस समय में कुछ भी चीज छुप नहीं सकती है।

सोशल मीडिया के समय में नहीं छुप सकती कोई खबर:

आये दिन सोशल मीडिया पर तरह-तरह की फोटो देखने को मिलती हैं। इसके साथ ही कई तरह की न्यूज़ भी देखने को मिलती है। सोशल मीडिया ने आज के समय में हर किसी को पत्रकार बना दिया है। आज सोशल मीडिया की वजह से ही छोटे से छोटे गाँव की खबर के बारे में लोग जानने लगे हैं। पहले ऐसा नहीं था। सोशल मीडिया के आने से पहले छोटी-छोटी जगहों की ख़बरों के बारे में लोग जान ही नहीं पाते थे। आज सोशल मीडिया के समय में किसी भी खबर को दबाया नहीं जा सकता है।

बिग बॉस से खूब सुर्खियाँ बटोरी गौहर खान ने:

हालाँकि आज हम आपको सोशल मीडिया के बारे में नहीं बताने जा रहे हैं। टीवी शो तो देखते ही होंगे आप? अगर आपको टीवी शो बिग बॉस पसंद होगा तो आपको गौहर खान याद होंगी। जी हाँ वही गौहर खान जो बिग बॉस के सीजन 7 में नजर आई थी। उस सीजन में बिग बॉस की विजेता गौहर खान ही थीं। गौहर खान को उनकी खूबसूरती के साथ उनकी चालाकी के लिए जाना जाता है। गौहर खान अपनी हॉटनेस की वजह से काफी पॉपुलर हैं। बिग बॉस में आकर गौहर खान ने खूब सुर्खियाँ बटोरी थी।

गौहर की बहन निगार खान हैं उनकी तरह ही खुबसूरत:

बिग बॉस में गौहर खान का क्लोज सम्बन्ध टीवी एक्टर कुशाल से साथ देखने को मिला था। वहीँ से दोनों के अफेयर की चर्चाएँ उड़नी शुरू हो गयी थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें गौहर खान को बॉलीवुड की कई फिल्मों में देखा जा चूका है। गौहर खान को सबसे पहले राकेट सिंह: सेल्स मैन ऑफ़ द इयर में देखा गया था। गौहर खान की खूबसूरती के बारे में तो सभी लोग जानते हैं,

लेकिन क्या आप जानते हैं कि गौहर खान की तरह ही उनकी बहन की खुबसूरत हैं। गौहर खान की बहन का नाम निगार खान हैं जो बिलकुल उन्ही की तरह नज़र आती हैं। निगार खान खूबसूरती और हॉटनेस के मामले में गौहर खान से ज़रा भी पीछे नहीं हैं।

आये दिन पोस्ट करती हैं निगार अपनी फोटो इन्स्टाग्राम पर:

निगार खान उम्र में गौहर से बड़ी हैं लेकिन साथ में देखकर दोनों की उम्र बराबर ही लगती है। निगार खान को कई टीवी शो में देखा जा चूका है। इसके साथ ही निगार खान को सोशल मीडिया का भी खूब शौक है। वह अपने फैन्स के लिए आये दिन सोशल मीडिया पर अपनी फोटो भी अपलोड करती रहती हैं। निगार खान की शादी 2015 में खयाम शेख से हो चुकी है। हालाँकि गौहर अभी तक सिंगल ही हैं। कुछ दिनों तक गौहर और कुशाल एक साथ रहें लेकिन बाद में अलग हो गए। निगाह खान आये दिन अपनी फोटो इन्स्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

Back to top button