बॉलीवुड

पहली ही नज़र में शाहिद कपूर पर फ़िदा हो गयी थीं करीना कपूर, इस वजह से दोनों हुए थे अलग

इस वजह से अलग हुए थे शाहिद करीना: हाल ही में शाहिद कपूर ने एक टीवी शो पर कहा था कि एक लड़की ने उन्हें धोखा दिया था। हालाँकि उन्होंने लड़की का नाम नहीं लिया लेकिन यह साफ़ है कि उनका इशारा किसी और की तरफ नहीं बल्कि करीना कपूर की तरफ था। आपकी जानकारी के लिए बता दें मीरा से शादी करने से पहले शाहिद कपूर और करीना कपूर का प्रेम सम्बन्ध लगभग तीन सालों तक चला था। जानकारी के अनुसार दोनों के लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म फ़िदा के सेट से शुरू हुई थी।

करीना कपूर के बाद बॉलीवुड में आये शाहिद कपूर:

शाहिद कपूर को देखते ही पहली नज़र में करीना उनके ऊपर फ़िदा हो गयी थीं और उन्होंने प्रपोज कर दिया था। कुछ साल पहले यह बात खुद करीना कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी। उन्होंने बताया था कि कई बार फ़ोन और मैसेज करने के बाद शाहिद ने उनका प्रपोजल एक्सेप्ट किया था। हालाँकि स्क्रीन पर दोनों की जोड़ी कभी कमाल नहीं कर पाई, लेकिन असल जीवन में दोनों के प्रेम के किस्से काफी मशहूर हुए थे। करीना कपूर ने बॉलीवुड में 2000 में कदम रखा था वहीँ शाहिद कपूर ने 2003 में बॉलीवुड में कदम रखा।

अक्सर दोनों को देखा जाता था कई मौकों पर साथ में:

दोनों ने 2004 में पहली बार फ़िदा फिल्म में साथ-साथ काम किया। फ़िदा के सेट पर ही दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी। उस समय तक करीना कपूर सफल एक्ट्रेस में गिनी जाने लगी थीं। 2004 में शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी टाउन बी के अलावा मीडिया की भी सुर्खियाँ बनी। अक्सर दोनों का कई मौकों पर साथ-साथ देखा जाता था। केवल यहीं नहीं दोनों ने पब्लिकली अपने रिलेशनशिप की बात स्वीकार की थी। दोनों के रिश्ते में खटास उस समय आई जब वो दोनों जब वी मेट के सेट पर काम कर रहे थे।

जब वी मेट के सेट पर पड़ गयी दोनों के रिश्तों में दरार:

जब 2006 में उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू की थी तो दोनों के बीच रिश्ते अच्छे थे, लेकिन फिल्म की शूटिंग ख़त्म होते-होते दोनों के रिश्ते में दरार आ चुकी थी। उस फिल्म से जुड़े हुए लोगों का कहना था कि सेट पर ही दोनों के बीच बातचीत कम होने लगी थी। अंतिम सीन शूट करने के लिए जब दोनों आये थे तो अलग-अलग गाड़ियों से आये थे। दोनों का यह रिश्ता आखिर क्यों टुटा इसकी असली वजह आजतक स्पष्ट नहीं हो पाया है। दोनों ने साथ में 36 चाइना टाउन, चुपके-चुपके और जब वी मेट में काम किया था। ब्रेक अप के बाद दोनों ने 2010 में साथ में मिलेंगे-मिलेंगे फिल्म में काम किया था।

ब्रेकअप के लिए आखिरी कॉल किया गया था शाहिद की तरफ से:

ख़बरों के अनुसार शाहिद और करीना का रिश्ता टूटने की वजह अमृता राव को माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि फिल्म विवाह की शूतिन्ग्के दौरान शाहिद कपूर की नजदीकियां अमृता राव के साथ बढ़ने लगी थीं। इसी वजह से करीना को शाहिद कपूर पर शक हो गया था। दोनों के अलग होने की खबर पर उस समय मुहर लग गयी जब 2007 में लैक्मे फैशन वीक में करीना को सैफ अली खान के साथ देखा गया। कहा जाता है कि ब्रेकअप के लिए आखिरी कॉल शाहिद कपूर की तरफ से किया गया था। जबकि करीना ने इस रिश्ते कजे टूटने के बाद भी कई बार जोड़ने की कोशिश की।

Back to top button