बॉलीवुड

44 की उम्र में ‘गीता माँ’ की ब्वॉयफ्रेंड के साथ निजी तस्वीरें हुई वायरल, देखकर रह जायेंगे दंग

मुम्बई – ‘डांस इंडिया डांस’ की जज गीता मां के बारे में तो हम सभी जानते ही हैं। अगर आपको मालूम न हो तो आपको बता दें कि गीता कपूर यानि गीता मां हिंदी फिल्मों की एक मशहूर कोरियोग्राफर हैं। आपने गीता मां को डांस पर आधारित शो डांस इंडिया डांस में जज के रुप में देखा होगा। 15 साल की उम्र में अपने कैरियर की शुरूआत करने वाली गीता कपूर आज 44 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने अभी तक शादी नहीं कि है। लेकिन, इन दिनों गीता कपूर और उनके ब्वॉयफ्रेंड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

गीता कपूर और उनके ब्वॉयफ्रेंड की तस्वीरें

44 साल की उम्र में भी गीता कपूर कुंवारी हैं। आपको बता दें कि 44 साल की हो चुकी गीता कपूर की शादी अभी तक इसलिए नहीं हुई हैं क्योंकि, उनको अभी तक अपनी पसंद का लड़का नहीं मिला था। लेकिन, अब उनकी ये तलाश खत्म होती दिख रही है। उन्हें उनके सपनों का राजकुमार मिल गया है। कोरियोग्राफर गीता कपूर ने जी टीवी के शो DID से काफी सुर्खियां बटोरीं। इन दिनों गीता कपूर और उनके ब्वॉयफ्रेंड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन दिनों टीवी पर गीता मां के नाम से मशहूर ये कोरियोग्राफर अपने अफेयर की वजह से चर्चा में हैं।

खबरों के मुताबिक, इन दिनों डांस मास्टर गीता मॉडल राजीव खिंची के साथ ज्यादा नजर आ रही हैं। अगर इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों की माने तो लोकप्रिय कोरियोग्राफर गीता कपूर इन दिनों कोरियोग्राफर-मॉडल राजीव खुची को डेटिंग कर रहे हैं। जब भी डांस इंडिया डांस की जज से जब भी उनके प्यार के बारे में पूछा जाता है, तब वो इसे हंस कर टाल देती हैं या उसके बारे में चुप ही रहती है। इसलिए हम यह नहीं कह सकते हैं कि यह सच क्या है।

लेकिन राजीव की इन्स्टाग्राम प्रोफ़ाइल दोनों की बेहद करीबी तस्वीरों से भरी हुई है। जिन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता कि दोनों ‘सिर्फ अच्छे दोस्त’ हैं।

मशहूर कोरियोग्राफर हैं गीता कपूर

गीता कपूर और उनके ब्वॉयफ्रेंड की तस्वीरें देखकर यही लगता है कि वो इन दिनों रिलेशनशिप में हैं। आपको बता दें कि गीता ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनको आपने कई टीवी सीरियल में जज के रुप में देखा होगा। गीता ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में कोरयोग्राफर के रुप में काम किया है। इन फिल्मों में हे बेबी, तेरे नाल लव हो गया, अशोका, फ़िज़ा, तीस मार खान, शामिल हैं। इसके अलावा, गीता ने फराह खान के साथ कुछ कुछ होता है, दिल तो पागल है, कभी ख़ुशी कभी गम, मोहब्बतें जैसी फिल्मों को भी कोरियोग्राफ किया है।

लेकिन, इन दिनों 44 साल की उम्र में वो अपने काम की वजह से नहीं बल्कि अपने अफेयर की वजह से सुर्खियो में हैं। सोशल माडिया पर गीता और राजीव की जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं उन्हें देखकर ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक सच सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि राजीव भी कोरिओग्राफर हैं। इसके अलावा, राजीव ने एक्टर और डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है।

Back to top button