बॉलीवुड

बॉलीवुड के इन कलाकारों के असली नाम से शायद ही परिचित होंगे आप, जानें

बॉलीवुड स्टार के असली नाम: बॉलीवुड की दुनिया में कई तरह के सच होते हैं। इनमें से कुछ सच के बारे में ही लोग जानते हैं, जबकि कुछ सच हमेशा के लिए दबे ही रहते हैं। बॉलीवुड में यह आम बात है कि सफलता पाने के लिए कई सितारे अपना नाम बदल लेते हैं। जी हाँ यह सुनने में भले ही अटपटा लग रहा हो लेकिन बॉलीवुड में ऐसे सितारों की कमी नहीं है जिनके नाम पहले कुछ और थे जबकि फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद उनके नाम कुछ और हो गए हैं।

कई सितारों ने बदले हैं अपने असली नाम:

बॉलीवुड के कई सितारे हैं जिन्होंने अपने असली नाम को बदला हुआ है। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका असली नाम कुछ और ही था लेकिन उन्होंने अपने नाम बाद में बदल लिए।

इन बॉलीवुड सितारों ने बदले हैं अपने नाम:

*- अजय देवगन:

अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म रेड को काफी अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है। इस फिल्म एम् अजय देवगन के साथ इलियाना डी क्रूज और सौरभ शुक्ला मुख्या भूमिका में हैं। आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि अजय देवगन का असली नाम विशाल देवगन है। फिल्मों में आने से पहले ही इन्होने अपना नाम बदल लिया था। आज इन्हें पूरी दुनिया अजय देवगन के नाम से ही जानती है।

*- शिल्पा शेट्टी:

बॉलीवुड की खुबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री शिल्पा को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। आज शिल्पा शेट्टी के करोड़ों चाहने वाले हैं। आपको बता दें शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड में 1993 में बाजीगर से डेब्यू किया था। शिल्पा शेट्टी का असली नाम अश्विनी शेट्टी है।

*- रेखा:

Rekha secretly married with sanjay dutt

बॉलीवुड के दीवानों में से शायद ही कोई होगा जो रेखा को नहीं जानता होगा। रेखा ने बॉलीवुड में एक से एक बढ़कर फ़िल्में की हैं। इनके कई रोल तो आज भी लोगों को याद हैं। रेखा ने 1970 में बॉलीवुड में फिल्म सावन-भादो के जरिये कदम रखा था। उसके बाद इन्होने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। रेखा का असली नाम भानुरेखा गणेशन है।

*- सलमान खान:

बॉलीवुड में दबंग के नाम से चर्चित सलमान खान को आखिर कौन नहीं जानता है। सलमान खान भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी लोकप्रिय हैं। सलमान बॉलीवुड के पहले ऐसे अभिनेता हैं जिनकी फिल्म 500 करोड़ रूपये का आकंडा पार कर पायी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सलमान खान का असली नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है।

*- प्रीटी जिंटा:

बॉलीवुड में डिंपल गर्ल के नाम से फेमस प्रीटी जिंटा ने बॉलीवुड में कदम 1998 में फिल्म दिल से से रखा था। इसके बाद प्रीटी ने कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया। प्रीटी जिंटा का असली नाम प्रीतम सिंह जिंटा है।

*- आमिर खान:

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान ने 1984 में आई फिल्म होली से डेब्यू किया था। आमिर खान को उनके अलग तरह से काम करने के लिए जाना जाता है। इनका असली नाम मो. आमिर हुसैन खान है।

*- जीतेन्द्र:

अपने जमाने के सुपरस्टार जीतेन्द्र ने बॉलीवुड में 1964 में गीत गाया पत्थरों ने फिल्म से डेब्यू किया था। जीतेन्द्र का असली नाम रवि कपूर है।

*- जयाप्रदा:

अपने जमाने की मशहूर और खुबसूरत अभिनेत्री जयाप्रदा को आखिर कौन नहीं जानता है। जयाप्रदा ने 1972 में फिल्म अपना देश से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। इनका असली नाम ललिता रानी है।

*- मधुबाला:

बॉलीवुड की सबसे खुबसूरत अभिनेत्री मधुबाला को किसी पहचान की जरुरत नहीं है। आज भी इनके खूबसूरती की तुलना की जाती है। मधुबाला ने बॉलीवुड में 1942 में आई फिल्म बसंत के जरिये कदम रखा था। इनका असली नाम मुमताज जहाँ बेगम देहलवी था।

*- मीना कुमारी:

मीना कुमारी ने बॉलीवुड में 1946 में आई फिल्म बच्चों का खेल से शुरुआत की थी। इनका असली नाम महजबी बानो था।

Back to top button