बॉलीवुड

पुनीश और बंदगी ने की ऐसी चोरी की सोशल मीडिया पर लोगों ने दोनों का उड़ाया जमकर मजाक

मुंबई: चमक-धमक की इस दुनिया में कई बार ऐसी चीजें होती हैं, जो लोगों को हैरानी में डाल देती हैं। कई बार इसी वजह से लोगों का जमकर मजाक भी उड़ाया जाता है। आपको टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 के पार्टिसिपेंट तो याद ही होंगे। उन्ही में से जोड़ी थी पुनीश और बंदगी कालरा भी थे। हाल ही में इस जोड़ी ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की चोरी करते हुए एक रोमांटिक किसिंग पोस्ट की थी।

 पुनीश ने ट्वीट करके लिया अपने मजाक का बदला:

इस पोस्ट में बंदगी, पुनीश को ठीक वैसे ही किस करते हुए दिख रही थीं, जैसे अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को किया था। जैसे ही इस फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया, यूजर्स ने दोनों को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ यूजर्स लेडीलव कॉपीकैट बता रहे हैं वहीँ कुछ यूजर्स ने जमकर मजाक उड़ाते हुए कहा कि ये दोनों खुद को विरुष्का समझ रहे हैं। इसी बीच पुनीश ने ट्रोलार्स को करार जवाब भी दिया। पुनीश ने ट्वीट करके अपने मजाक का बदला कुछ इस अंदाज में लिया।

मैं उन दोनों के प्यार को करता हूँ प्यार:

पुनीश ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, ‘मैं मिस्टर एंड मिसेज कोहली की काफी इज्जत और उन्हें प्यार करता हूँ। मैं दोनों का बहुत बड़ा फैन हूँ। ऐसे में जिन लोगों को लग रहा है कि मैंने दोनों को कॉपी किया है तो उन्हें बता दूं, हाँ मैंने ऐसा किया है और मैं ये बार-बार करूँगा, क्योंकि मैं उन दोनों को प्यार करता हूँ। केवल यही नहीं दोनों के एक दुसरे के प्रति प्यार को भी प्यार करता हूँ। ये कपल मेरा आइडल है इसलिए प्लीज आप लोग इसकी तुलना करना बंद कर दें। मैं सिर्फ उनका एक फैन हूँ और हमेशा रहूँगा।‘

प्लेबॉय कैफे के मालिक भी हैं पुनीश:

आपकी जानकारी के लिए बता दें पुनीश से पहले बंदगी बिग बॉस के कास्टिंग और को-डायरेक्टर डेनिस नागपाल को डेट कर रही थीं। पुनीश दिल्ली के रहने वाले हैं और एक बिजनेसमैन के बेटे हैं। उन्होंने दिल्ली के कई नाईट क्लब्स में पैसे भी लगाए हुए हैं। जानकारी के अनुसार पुनीश दिल्ली के पहले प्लेबॉय कैफे के मालिक भी हैं। इन दिनों पुनीश अपने पिता के कंस्ट्रक्शन बिज़नस पर भी ध्यान दे रहे हैं। जिस बंगले में पुनीश रहते हैं, उसकी कीमत 12 करोड़ रूपये बताई जा रही है। दिल्ली के पास पुनीश का एक फॉर्म हाउस भी है।

बंदगी और पुनीश की पहले ही हो चुकी है एक-एक शादी:

आपको जानकर हैरानी होगी कि बंदगी के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले ही पुनीश की शादी हो चुकी थी। हालाँकि दोनों अब अलग हो गए हैं। तलाक के लिए दोनों ने अर्जी भी दे दी है। जानकारी के अनुसार पुनीश की पत्नी को उनके प्लेबॉय वाली जिंदगी बिलकुल भी पसंद नहीं है। इसी वजह से उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गयी। बंदगी के बारे में भीखुलासा हो चूका है कि वो पहले से शादीशुदा हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार बंदगी ने दिल्ली के रहने वाले एक पंजाबी बिजनेसमैन से शादी की थी। दोनों की शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पायी और शादी के 2-3 साल बाद ही दोनों अलग रहने लगे। हालाँकि बंदगी का अभी तलाक नहीं हुआ है, लेकिन पति से अलग रहती हैं।

Back to top button