बॉलीवुड

बहुत ज्यादा शराब और सिगरेट पीने के बाद भी इस तरह से खुद को फिट रखते हैं अजय देवगन

अजय देवगन फिटनेस: बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी लाइफस्टाइल के लिए काफी जानें जाते हैं। बॉलीवुड की लाइफ आम लाइफ से हटकर होती है। यहाँ के लोगों का रहन-सहन बिलकुल ही अलग होता है। कुछ अभिनेताओं और अभिनेत्रियों की लाइफ स्टाइल की आम लोग कॉपी भी करते हैं। इन्ही में से एक बॉलीवुड अभिनेता हैं अजय देवगन जिनके स्टाइल की शुरुआत से ही उनके चाहने वाले कॉपी करते आये हैं। जब अजय देवगन बड़े-बड़े बाल रखते थे तो उनके कई फैन्स वैसे ही बाल रखने शुरू कर दिए थे।

हर तरह का रोल आसानी से कर लेते हैं अजय देवगन:

केवल यही नहीं अजय देवगन की कई अन्य चीजों को भी उनके फैन्स के कॉपी किया है। अजय देवगन बॉलीवुड में अपनी एक अलग ही पहचान बना चुके हैं। ये ज्यादातर समय शांत रहना पसंद करते हैं। अजय देवगन की आँखों का स्टाइल भी काफी लोगों को पसंद रहा है। अजय देवगन के बारे में कुछ ऐसी चीजें हैं, जो उनके फैन्स भी नहीं जानते हैं। अजय देवगन बॉलीवुड में बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अजय देवगन हर तरह के रोल आसानी से कर लेते हैं। कॉमेडी से लेकर एक्शन अजय देवगन आराम से करते हैं।

कॉफ़ी और सिगरेट में ही काट देते हैं समय:

आज अजय देवगन की फिल्म रेड देश के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गयी है। जानकारी के अनुसार यह फिल्म 1981 में लखनऊ में घटी एक रियल घटना के ऊपर निर्भर है। 2 अप्रैल 1969 को दिल्ली में जन्मे अजय देवगन बॉलीवुड में डार्क, एरोगेंट स्टंट और एक्शन के लिए जाने जाते हैं। अजय देवगन का असली जीवन बहुत ही साधारण है जब भी वो सेट पर रहते हैं तो पने क्रू मेम्बर्स के साथ सिगरेट और कॉफ़ी में ही समय काट देते हैं। अजय देवगन सिगरेट पीने के बहुत शौक़ीन हैं, यही वजह है कि उनके पॉकेट में हर समय सिगरेट और लाइटर रहता है।

अजय नहीं फॉलो करते कोई डाईट चार्ट:

अजय देवगन को वर्कआउट का भी काफी शौक है। उन्होंने बताया कि वो हर रोज वर्कआउट के दौरान 13-14 की स्पीड से लगभग 45 मिनट तक ट्रेडमिल पर दौड़ते हैं। इसके साथ ही अजय देवगन बेंच प्रेस के साथ ही 500 पुशअप्स भी लगाते हैं। अजय देवगन ने बताया कि वो सूर्य नमस्कार भी करते हैं, इसके साथ ही कोई डाईट चार्ट फॉलो नहीं करते हैं। अजय देवगन के अनुसार उन्हें अच्छा खाना बहुत पसंद है, लेकिन जब वो सामने होता है तो वह बहुत कम ही खा पाते हैं। अजय देवगन ने बताया कि वो कभी भी सिक्स पैक्स बनाने के लिए वर्कआउट नहीं करते हैं। मैं टोंड लुक पर ज्यादा ध्यान देता हूँ।

ड्रिंकिंग और स्मोकिंग फिट रखती है अजय देवगन को:

अजय देवगन के अनुसार उनका वर्कआउट परिस्थितियों पर निर्भर करता है। उनके अनुसार उनका कोई स्टाइल नहीं है वो सबकुछ ऑन द स्पॉट करना पसंद करते हैं। अजय देवगन ने सिंघम की शूटिंग के दौरान अपनी वैनिटी वैन को ही अपना जिम बना लिया था। अजय देवगन ने हँसते हुए ये कहा कि ड्रिंकिंग और स्मोकिंग उन्हें फिट रखती है। उन्होंने कहा कि उनकी ड्रिंकिंग और स्मोकिंग उनके फिटनेस पर बुरा असर नहीं डालती है। अजय देवगन को वोडका बहुत पसंद है। वह हर रात को इसे आइस और पानी के साथ लेते हैं।

पिछले 15 सालों से पी रहे हैं वोडका:

उन्होंने बताया कि जब वो यंग थे तो रम पीते थे क्योंकि ये काफी सस्ती होती थी। यह बात अजय देवगन के पिता को नहीं पता थी। जब वो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तो व्हिस्की पीनी शुरू कर दी। लेकिन सुबह उठकर मुझे अच्छा नहीं लगता था। इसलिए मैंने बकार्डी शुरू कर दी। मैं पिछले 15 सालों से वोडका ही पी रहा हूँ। हर रोज 3-4 पैक पीता हूँ। स्मोकिंग एक बुरी आदत है लेकिन इसने कभी भी मेरी ट्रेनिंग पर बुरा असर नहीं डाला।

Back to top button