बॉलीवुड

आँख मारकर फेमस हुई प्रिया प्रकाश ने करवाया नया फोटोशूट, अदाएं देखकर आप फिर से हो जाएंगे घायल

प्रिया प्रकाश ने करवाया नया फोटोशूट: सोशल मीडिया पर आये दिन कोई ना कोई फोटो या वीडियो किसी ना किसी वजह से वायरल हो जाता है। इनमे से कुछ वीडियो या फोटो देखकर लोग अपना होश खो बैठते हैं। दरअसल इन वीडियो या फोटो में होता ही कुछ ऐसा है कि लोग अपना होश गँवा देते हैं, अगर आप भी देखेंगे तो आपके साथ भी ऐसा ही होगा। जी हाँ दरअसल वायरल होने वाली इन फोटो या वीडियो में से कुछ खुबसूरत मॉडल या अभिनेत्रियों की होती हैं, जो किसी को भी अपना दीवाना बना लेती हैं।

जमकर आग लगा चुकी हैं सोशल मीडिया पर:

आये दिन ऐसे वीडियो या फोटो की भरमार सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। हर रोज कोई ना कोई वीडियो या फोटो वायरल होती ही रहती है। लेकिन इनमें से कुछ हमेशा के लिए लोगों के दिलो-दिमाग में बस जाती है। ऐसा ही एक वीडियो कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर जमकर आग लगा चूका है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं, आँख मारकर एक ही रात में देशभर में छाने वाली प्रिया प्रकाश के वीडियो की। आपको बता दें प्रिया प्रकाश एक ही रात में पुरे देश में फेमस हो गयीं।

कुछ फोटो पोस्ट की अपने सोशल मीडिया हैंडल पर:

अपनी आँखों से पुरे देश को दीवाना बनाने वाली प्रिया प्रकाश एक बार फिर से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालाँकि इस बार प्रिया का कोई वीडियो वायरल नहीं हो रहा है। लेकिन पिछली बार अपने वीडियो से तहलका मचाने वाली प्रिया अब अपनी फोटो से तहलका मचा रही हैं। हाल ही में प्रिया ने नया फोटोशूट करवाया है।

इसमें वह पिंक गाउन में एकदम परी की तरह लग रही हैं। उन्हें जो भी देखेगा बस देखता रह जायेगा। आपको बता दें प्रिया ने ये फोटोशूट एक कपडे के ब्रांड के लिए करवाया है। उन्होंने इसकी कुछ फोटो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी पोस्ट की हैं।

देखिये प्रिया प्रकाश की लाइव वीडियो 

जल्दी ही करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू:

प्रिया प्रकाश के बारे में यह खबर जोरों पर चल रही है कि वह जल्दी ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। बॉलीवुड में प्रिया की पहली फिल्म रणवीर सिंह के साथ सिम्बा होगी। हालाँकि अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। प्रिया की डेब्यू मलयालम फिल्म ओरु अदार लव का टीजर तो रिलीज हो चूका है, लेकिन अभी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। पहले यह फिल्म 3 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन किन्ही वजहों से इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया। अब यह फिल्म 14 जून को रिलीज की जाएगी।

मार्क जुकरबर्ग को भी छोड़ दिया पीछे:

प्रिया प्रकाश वारियर अभी मात्र 18 साल की हैं और अभी से उन्हें काफी प्रसिद्धि मिलने लगी है। प्रिया की माँ प्रीथा की मानें तो अभी तक प्रिया ने केवल एक रैम्प शो किया है और केवल एक ही फोटोशूट भी करवाया है। प्रीथा ने यह भी बताया कि प्रिया ने अब तक फोटोग्राफर से अपनी फोटो भी नहीं ली है। खुद फोटोग्राफर ने उनकी फोटो कपो इंटरनेट पर शेयर किया है। प्रिया इस समय इन्स्टाग्राम पर इतनी पॉपुलर हो गयी हैं कि उन्होंने इसके मालिक मार्क जुकरबर्ग को भी पीछे छोड़ दिया है। जहाँ जुकर्बग को 4.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं वहीँ प्रिया को 5 मिलियन लोग इन्स्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।

Back to top button