स्वास्थ्य

OMG: कढ़ी पत्ते के फायदे जानकर आप दांतो तले उंगली दबा लेंगे

पेड़ पौधे में ओषधियां कमाल की होती है, इसीलिए कहा जाता है कि पेड़ पौधे लगाने चाहिए।जी हां, हमारे आसपास न जाने कितने ऐसे पेड़ पौधे हैं, जिनकी पत्तियां हमारे लिए किसी रामबाण से कम नहीं होती है, लेकिन आजकल पेड़ पौधों की संख्या घटती जा रही है, जोकि मानव जीवन के लिए खतरे की घंटी है। यूं तो आपने तुलसी के पत्ते के फायदे बहुत सुने होंगे लेकिन हम आपको कड़ी के पत्तों के फायदे बताने जा रहे हैं,जिसकी वजह से आप खुद को फिट रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कढ़ी के पत्ते के फायदे?

यूं तो आपने कड़ी के पत्तों का इस्तेमाल खान पान में किया होगा। जी हां, भारतीय रसोई में कड़ी के पत्तों का इस्तेमाल बखूबी किया जाता है, लेकिन इसका इस्तेमाल करने वाले ज्यादातर लोग इसके फायदे से बेखबर होंगे। बता दें कि इस पत्ते में बेमिसाल ओषधि हैं, ऐसे में यह आपको कई बीमारियों से दूर कर तंदरूस्त बनाने का काम करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपको किन बीमारियों से दूर रखती है, अगर नहीं तो कोई बात नहीं हम आपको इससे रूबरू कराएंगे।

बताते चलेंं कि कड़ी के पत्तो का सेवन करने से शरीर की चर्बी नहीं बढ़ती है। साथ ही यह मोटापा कम करने के लिए बहुत उपयोगी है,ऐसे में आपको इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। बता  दें कि इसके सेवन से आपका पाचन सही होता है। इसका प्रयोग कढ़ी बनाने के लिए किया  जाता है, जिसकी वजह से इसका नाम कड़ी पत्ता रखा गया है। अगर साउथ इंडियन की बात करें तो यहां सांभर में इस पत्ते का बहुत ज्यादा इस्तेमाल होता, ऐसे में यह स्वादिष्ट होने के साथ साथ बहुत ही लाभकारी होती है।

कढ़ी पत्ते के फायदे

कढ़ी में यूं तो बहुत फायदे होते  हैं। जी हां,एक रिसर्च से यह बात सामने आ चुकी है कि कढ़ी पत्ते में  66.3 प्रतिशत नमी, 6.1 प्रतिशत प्रोटीन, एक प्रतिशत वसा, 16 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट, 6.4 प्रतिशत फाइबर और 4.2 प्रतिशत मिनरल पाया जाता है, जिसमें कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और विटामिन सी पाया जाता है, जोकि आपकी बॉडी के लिए बहुत जरूरी है। तो चलिए देखते हैं कि इस कड़ी में क्या क्या चीजें शामिल है?

1.उल्टी होने पर

अगर आप उल्टी से परेशान हैं, तो इसके लिए आपको कढ़ी के पत्तों का प्रयोग करना चाहिए। बता दें कि आपको कढ़ी पत्ते को नींबू के रस और चीनी के साथ लेना चाहिए, इससे आपको थोड़ी सी देर में आराम मिल जाएगा।

2.पेट के लिए

पेट में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर कढ़ी पत्ते का सेवन करना चाहिए, इसके लिए आपको कढ़ी पत्ते को छाछ में मिलाकर खाली पेट लेना चाहिए, इससे आपको आराम मिलेगा।

3. मोटापा घटाने के लिए

बढ़ते वजन से परेशान होने पर आप तरह तरह के उपाय अजामाते हैं, ऐसे में आपको कढ़ी पत्तों का सेवन करना चाहिए, इसके लिए आपको नियमित रूप से कढ़ी के पत्तों को चबाना चाहिए, इससे मोटापा कम होता है।

4.किडनी के लिए

कढ़ी का पत्ता किडनी रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे में उन्हें इसका सेवन करना चाहिए, इसके लिए रोजाना खाली पेट कढ़ी के पत्तों को चबाना चाहिए। आप चाहे तो इसका चूरन भी बना सकते हैं

5.जलने और घाव के लिए

जी हां, इसका  सेवन आप जलने या घाव पर भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको कढ़ी के पत्तों को पीस कर जले या घाव हुए जगह पर लगाना चाहिए, ऐसा करने से आपको जल्दी ही आराम मिलेगा।

6.मोतियाबिंद के लिए

कढ़ी के पत्तों का सेवन करने से आंखों की रौशनी तेज होती है, ऐसे में इसका सेवन मोतियाबिंद के मरीजों को करना चाहिए। जी हां, मोतियाबिंद के मरीजों को इसका नियमित तौर पर सेवन करना चाहिए, ऐसा करना से उनकी आंखों की रौशनी में धीरे धीरे सुधार आने लगता है।

7.झड़ते बालों के लिए

अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं, तो इसके लिए आपको कढ़ी पत्तों का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आपको इसको रोजाना चबाना पड़ेगा, जिससे आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।

8.डायबिटीज में

डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए, क्यों ऐसा करने से आपको काफी आराम मिल सकता है। इसके लिए आपको एक डिब्बी में कढ़ी पत्तों को पीसकर चूरन बनाकर रख देना चाहिए, इसके बाद आप रोजाना एक चम्मच इसका खाली पेट सेवन करेंं।

Back to top button