विशेष

सोनम से ज्यादा खूबसूरत है अनिल कपूर की बड़ी बेटी, वायरल हो रही हैं खूबसूरत तस्वीरें

मुम्बई – 5 मार्च 2018 को अनिल कपूर और सुनीता कपूर की सबसे बड़ी बेटी, रिया कपूर का 31 वां जन्मदिन था। रिया अपनी बहन सोनम कपूर की आगामी फिल्म, वीर दी वेडिंग की को-प्रोड्यूसर है। रिया भी सोनम की तरह ही फैशनेबल हैं। बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश भाई-बहन ने एक साथ मिलकर रिशॉन नाम से एक ब्रांड लांच किया है। अपने जन्मदिन के मौके पर बड़ी बहन सोनम ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन की एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो। आप सबसे ज्यादा प्यारी हो।” आपको बता दें कि बॉलीवुड में जहां अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और सोनम कपूर हमेशा ही लाइमलाइट में रहते हैं, तो वहीं अनिल कपूर की बड़ी बेटी रिया कपूर कैमरे से हमेशा दूर ही रहती है।

ये हैं अनिल कपूर की बड़ी बेटी रिया कपूर

रिया एक स्टाइलिस्ट हैं और वह अपने पिता और बहन को आइशा व प्लेयर जैसी फिल्मों में स्टाइलिस लुक देने के लिए जानी जाती हैं। आपको बता दें कि कि कपूर बहनों ने कपड़े की एक बेहद स्टाइलिश और क्लासिक ब्रांड बनाया है। अनिल कपूर की दोनों बेटियां एक ऐसा ब्रांड लाने का प्लान कर रही हैं जिसके कपड़े सभी पहन सकें। आपको बता दें कि एक तरफ तो अनिक कपूर के सभी बच्चे हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं तो वहीं अनिल कपूर की बड़ी बेटी रिया कपूर कैमरे से हमेशा खूद को दूर ही रखती हैं।

भाग मिल्खा भाग और रांझड़ा की सफलता के बाद सोनम अपनी बहन के साथ इस प्रोजेक्ट (लाइन ऑफ क्लाथिंग) के लिए काम करने वाली हैं। आपको बता दें कि सोनम को आज पूरे बॉलीवुड में उनकी स्लाइल के लिए जाना जाता है। वह आज की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्रियों में से एक है, जो कि उनकी फिल्म आइशा में भी देखी जा सकती है। लेकिन, ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म में सोनम की स्टाइल को रिया ने ही बनाया था।

वायरल हो रही हैं बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरें

स्टाइलिस्ट होने के अलावा, रिया कपूर ने भी वेक अप सिड में काम किया है। इस फिल्म में वो रणबीर कपूर और कोंकणा सेन शर्मा जैसे एक्टर के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है। रिया ने आयशा फिल्म को भी प्रोड्यूस किया है, जिसने उनकी बहन सोनम कपूर और देव डी के अभिनेता अभय देओल लीड रोल में थे। रिया कपूर पेशे से फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने सोनम कपूर और अभय देओल अभिनीत फिल्म ‘आयशा’ को प्रोड्यूस किया था।

आपको बता दें कि एक तरफ जहां अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और सोनम कपूर हमेशा ही लाइमलाइट में रहते हैं, तो वहीं अनिल कपूर की बड़ी बेटी रिया कपूर लोगों की नज़रो से हमेशा बची रहती हैं। ये बात तो हम सभी जानते हैं कि पूरी कपूर फैमिली बॉलीवुड में रोज कैमरे के सामने आती रहती हैं। लेकिन, कपूर खानदान में अनिल कपूर की बड़ी बेटी रिया कपूर ही हैं जो ग्लैमर की दुनिया से दूर अपने काम में बिजी रहती हैं। 5 मार्च को रिया कपूर ने अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। आपको बता दें कि रिया का जन्म 5 मार्च, 1987 को मुंबई में हुआ था और वो अनिल कपूर की बड़ी बेटी हैं। रिया सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर से बड़ी हैं।

Back to top button