राजनीति

राजनीति में धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार हैं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, जल्द हो सकता है ऐलान

नई दिल्ली – मालेगांव ब्लास्ट केस में जमानत मिलने के बाद साध्वी प्रज्ञा जी कई पिछले कई दिनों से भोपाल में हैं। इस दौरान हर कोई इस बात को लेकर अटकले लगा रहा था कि वो वहां क्यों गई हुई हैं? हर कोई इस बात की चर्चा कर रहा था कि साध्वी कई दिनों से भोपाल में क्यों हैं। इस बारे में कहा जा रहा था की उनकी तबियत ठीक नहीं थी इसलिए उपचार के लिए वहां गई हुई हैं। लेकिन, अब जो खबर सामने आ रही है उससे इन सारी अटकलों पर विराम लग गया है। खबर ये है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की राजनीति में एंट्री करने जा रही हैं। जी हां आपने सही पढ़ा अपने तीखें तेवर के लिए देश व दुनिया भर में मशहूर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की राजनीति में एंट्री करने वाली हैं।

अगर मुझे आदेश दिया जाए तो मैं राजनीती में जरुर आउंगी :

कई महिनों तक भोपाल में रहने और इस बीच उनके उपचार की खबरों से काफी लोग इस बात को जानने की कोशिश कर रहे थे कि वो  इतने महीनों से गुप्त वास पर क्यों हैं और इसकी ख़ास वजह क्या है? लेकिन, आखिरकार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की राजनीति में एंट्री की खबर से सारी अटकलों पर विराम लग गया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब हाल ही एक अखबार को दिये गए इंटरव्यू में साध्वी प्रज्ञा ठाकुन ने पत्रकार द्वारा राजनीति में प्रवेश को लेकर सवाल पूछा गया। अखबार को दिये गए इंटरव्यू में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि ‘अगर मुझे आदेश दिया जाए तो मैं राजनीती में जरुर आउंगी।’

लेकिन, उनके इस बयान के बाद “आदेश” शब्द ने कुछ लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। लोग इस बात को जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर साध्वी किसके आदेश कि बात कर रही हैं और यह आदेश कौन देगा? क्या साध्वी का इशारा साधू समाज, वी एच पी, बीजेपी, आर एस एस (संघ) या खुद पीएम मोदी के आदेश की ओर है? फिलहाल ये बात तो स्पष्ट नहीं हो सकी है कि साध्वी ने अपने इंटरव्यू के दौरान किसके आदेश की बात कही है। लेकिन, इतना जरुर स्पष्ट है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर राजनीति में प्रवेश के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

राजनीति में धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार हैं साध्वी :

 

ये बयान इस बात का इशारा है कि अगर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने ऐसा बयान दिया हैं तो कही न कही वो इसकी तैयारी भी जोरशोर से कर रही होंगी। आपको बता दें कि साध्वी प्रज्ञा अमूमन ऐसे बयान नहीं देती हैं और इस तरह के बयानों से दूर ही रहती हैं। इसलिए उनका ये बयान काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान के बाद अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि वो अपने राजनीति की शुरुआत कहा से करेंगी? इस बारे में उनके करीबियों का कहना है कि हमें इस बात में कोई आशंका नहीं है कि वो अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत अपने जन्मस्थल और कर्मभूमि मध्यप्रदेश से ही करेंगी। यहां उन्हें बहुत बड़ा जनाधार भी प्राप्त है।

बीजेपी मध्यप्रदेश की कमान फिर से किसी भगवाधारी महिला को सौप सकती है :

गौरतलब है कि साध्वी मालेगांव मामले में जमानत मिलने के बाद से काफी दिनों से गुप्तवास में है। ऐसे इस तरह की खबर का सामने आना इस बात की पुष्टि करता है कि वो जरुर कुछ न कुछ बड़ा करने वाली हैं। ये बयान इस बात की ओर इशारा करता है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की राजनीति में एंट्री करने जा रही हैं। इस बात की भी अटकलें लगाई जा रही है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की राजनीति में एंट्री के बाद बीजेपी मध्यप्रदेश की कमान एक बार फिर से किसी भगवाधारी महिला को सौप सकती है।

इसका उदाहरण हम सभी उत्तर प्रदेश में पहले भी देख चुके हैं। वहां भी चुनाव जबरदस्त जीत के बाद बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ को वहां ही कमान सौंपी थी। ऐसे में मध्यप्रदेश के लिए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती हैं। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के राजनीति में प्रवेश की खबरों से से हिंदुत्ववादी विचारधारा के लोगों में ख़ुशी की लहर है। आपको बता दें कि अपने तीखे तेवर और बयानों के लिए जाने जाने वाली साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का राजनीति में आना न केवल मध्य प्रदेश के लिए बल्कि बीजेपी के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की पहुँच युवाओं के साथ साथ महिलाओं में भी काफी अधिक है और लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। अब तो बस इंतजार “आदेश” का है।

Back to top button