बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा ने करीना कपूर को कहा ‘अफवाहें फैलानी बंद कर दे’, जानिए वजह

मलाइका अरोड़ा: चमक-धमक से भरी हुई बॉलीवुड की दुनिया के बारे में कुछ भी बताने की ज़रूरत नहीं है। यह बॉलीवुड अक्सर अपनी चमक-धमक की वजह से सभी को अपना दीवाना बना लेता है। बॉलीवुड के रिश्तों के बारे में अगर बात किया जाए तो यहाँ के रिश्ते मौसम की तरह होते हैं जो हर साल बदलते रहते हैं। हालाँकि कुछ लोगों के रिश्ते शुरू से लेकर आज भी वैसे ही बने हुए हैं। रिश्तों को लेकर अक्सर ही बॉलीवुड में चर्चा होती रहती है। यहाँ कब रिश्ते बनते हैं और कब टूट जाते हैं, किसी को इसके बारे में पता नहीं चल पाता है।

अमृता के जन्मदिन को बना दिया ख़ास:

आपको बता दें दोस्ती का रिश्ता सबसे अनोखा रिश्ता होता है। बॉलीवुड में भी दोस्ती करने वालों की कमी नहीं है। बॉलीवुड में कुछ लोगों की दोस्ती चोली-दामन के साथ की तरह है, जो एक दूसरे के बिना पूरी ही नहीं होती है। सभी लोगों की तरह बॉलीवुड के स्टार्स भी अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करना ख़ूब पसंद करते हैं। इन्ही में से एक दोस्ती है सैफ़ अली खान की बेगम यानी करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा की। कुछ दिन पहले की ही बात है दोनो ने मिलकर अमृता अरोड़ा के जन्मदिन को ख़ास बना दिया था।

दोनो के दोस्ती की दी जाती है मिसाल:

अमृता अरोड़ा के जन्मदिन की चर्चा बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि पूरे देश में होने लगी थी। अमृता अरोड़ा के जन्मदिन पर सभी दोस्तों ने मिलकर जो हंगामा किया था, आजतक लोग उसे भूल नहीं पाएँ हैं। बॉलीवुड की इन दो अभिनेत्रियों की ख़ूबसूरती की ही नहीं बल्कि दोस्ती की भी मिसाल दी जाती है। दोनो का समय एक दूसरे के बिना काटता ही नहीं है। जब भी समय मिलता है ये दोनो मस्ती करने के लिए कहीं ना कहीं पहुँच ही जाती हैं।

मलाइका का जवाब सुनकर हैरान हो गयी नेहा धूपिया:

लेकिन हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने करीना कपूर के बारे में कुछ ऐसा बोल दिया है, जिससे यह लग रहा है कि अब दोनो की दोस्ती शोले के जय-वीरू की तरह नहीं रही। आख़िर करीना के बारे में मलाइका ने ऐसा क्या बोल दिया कि ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं। दरअसल हाल ही में अमृता अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा नेहा धूपिया के चैट शो में गयी हुई थी। नेहा धूपिया ने मलाइका से करीना को लेकर एक सवाल पूछा, जिसका जवाब सुनकर ख़ुद नेहा धूपिया भी हैरान हो गयी।

करीना को कहा जाता है गॉसिप क्वीन:

आपको बता दें नेहा धूपिया ने मलाइका से यह पूछा था कि ऐसा कौन सा काम है जो करीना को करना छोड़ देना चाहिए। इस सवाल के जवाब में मलाइका ने कहा कि करीना को अफ़वाहें फ़ैलानी बंद कर देनी चाहिए। करीना इस काम में बहुत माहिर है। अब अटकलें यह लगाई जा रही हैं कि मलाइका के ऐसा कहने का मतलब कहीं यह तो नहीं है कि दोनो की दोस्ती में कड़वाहट आ गयी है। क्योंकि दोनो जिगरी दोस्त हैं। यह पहली बार नहीं है जब करीना कपूर के बारे में ऐसा कहा गया है। इससे पहले करण जौहर के शो कॉफ़ी विद करण में भी करीना को गॉसिप क्वीन कहा जा चुका है। करण ने कहा था कि इंडस्ट्री में क्या चल रहा है, अगर इसकी जानकारी चाहिए होती है तो में तुरंत करीना को फ़ोन करता हूँ।

Back to top button