विशेष

जिसे आजतक हम एक छोटी-मोटी एक्ट्रेस मानते थे, वो निकली सुपरस्टार शाहिद कपूर की बहन…

मुम्बई – शाहिद कपूर मशहूर अभिनेता पंकज कपूर के बेटे हैं। शाहिद कपूर जब तीन साल के थे तभी उनके माता-पिता अलग हो गए थे। पिता और मां के तलाक के बाद शाहिद नई दिल्ली में अपनी मां और अपने नाना के साथ रहे। शाहिद ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके पिता बहुत कम बार उनसे मिलने आते थे; वो वस शाहिद के जन्मदिन पर उनसे मिलते थे। शाहिद कपूर के मुताबिक, वह अपने पिता और अपने सौतेले भाई ईशान के सबसे करीब हैं। लेकिन, बहुत कम लोग हैं जो इस बात को जानते हैं कि शाहिद कपूर की बहन भी है। जी हां शाहिद कपूर की एक बहन भी है जिनका नाम सना खान है।

शाहिद कपूर ने अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई है। देश के मशहूर स्टार्स में शामिल शाहिद कपूर के लिए आज ये मुकाम हासिल करना बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। आपको जानकर हैरानी होगी की शाहिद ने कभी भी फिल्म के लिए अपने पिता पंकज कपूर के नाम का इस्तेमाल नहीं किया। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वो एक आम स्ट्रग्लर की तरह फिल्मों के लिए ऑडिशन देने जाते थे। वो कभी भी किसी से ये नहीं कहते कि वो मशहूर अभिनेता पंकज कपूर के बेटे हैं।

आज शाहिद ने कड़ी मेहनत और संघर्ष से बॉलीवुड में बेहद खास मुकाम हालिस कर लिया है। फ़िल्मी बैकग्राउंड से होने का बावजूद शाहिद कपूर ने एक लंबे स्ट्रगल के बाद यहां तक का सफऱ तय किया हैं। 25 फ़रवरी 1981 को दिल्ली में जन्मे शाहिद कपूर ने अपने अभिनय की शुरुआर एड और म्यूजिक वीडियो से की थी। शाहिद कपूर को बड़े पर्दे पर पहली बार बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ताल में बैकग्राउंड डांसर के रुप में देखा गया था। इसके बाद साल 2003 में शाहिद कपूर ने पहली बार बतौर अभिनेता फिल्म इश्क विश्क से बॉलीवुड में एट्री की।

शाहिद कपूर की बहन सना कपूर :

लेकिन, आज बॉलीवुड के इस सितारे को न सिर्फ देश का बल्कि एशिया का सबसे स्मार्ट और सबसे सेक्सियट मैंन माना जाता है। लेकिन, आज हम आपका परिचय शाहिद कपूर की बहन से कराने जा रहे हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है। आपको बता दें कि शाहिद कपूर की बहन का नाम सना कपूर हैं, वो पंकज कपूर की दूसरी पत्नी सुप्रिया पाठक की बेटी हैं। शाहिद कपूर की बहन सना कपूर ने परफॉर्मिंग आर्टिस्ट से सगाई कि है। सना ने मयंक पाहवा से सगाई कि है जो एक्टर मनोज पाहवा और सीमा पाहवा के बेटे हैं।

आपको बता दें कि शाहिद कपूर की बहन सना कपूर अक्सर सोशल मिडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सना कपूर को उनके भाई शाहिद कपूर के साथ फिल्म शानदार में देखा गया था। हालाकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन सना को इससे बॉलीवुड में जाना जाने लगा। आपको बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म पद्यावत काफी सफल रही है और कमाई के सारे रिकार्ड तोड़ रही है। पद्यावत के बाद शाहिद कपूर इन दिनों बत्ती गुल मीटर चालू की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म को टॉयलेट के डॉयरेक्टर द्वारा बनाया जा रहा है।

Back to top button