राजनीति

जानवरों की तरह रस्सी से बांधकर युवती को घुमाती रही इधर-उधर, मूक दर्शक बनकर देखती रही पुलिस

युवती को रस्सी से बांधकर: हमारे सामने कई बार कुछ ऐसी घटनाएँ आ जाती हैं, जिन्हें देखने के बाद हम सभी सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। कई बार खुद के इस समाज का हिस्सा होने पर भी शर्म आने लगती है। एक तरफ तो देश में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया गया है और सरकार तरह-तरह की योजनाओं के जरिये महिलाओं का उत्थान करने की कोशिश कर रही है, वहीँ कई जगहों पर महिलाओं के साथ जानवरों से भी बुरा व्यवहार किया जाता है। जी हाँ भले ही आप इस बात पर यकीन ना करें लेकिन आज भी समाज में महिलाओं को ज्यादा सम्मान की स्थिति प्राप्त नहीं हुई है।

अन्धविश्वास के चंगुल में फंसकर जुड़ जाते हैं अपराधिक कामों से:

हम कुछ महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं, हम समाज के सभी महिलाओं की बात कर रहे हैं। आज के इस वैज्ञानिक युग में जहाँ सभी चीजों के पीछे वैज्ञानिक कारण दिए जाते हैं, वहीँ कुछ लोगों ने अन्धविश्वास को ही अपना जीवन मान लिया है। वह वैज्ञानिक तरीके से सोचने की जहमत भी नहीं उठाते हैं। ऐसे लोग अन्धविश्वास के चंगुल में फंसकर कई बार अपराधिक गतिविधियों में भी जुड़े हुए दिखाई देते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं।

युवती कर रही थी खुद को छुड़ाने का प्रयास:

मुरादाबाद जिले में मंगलवार को इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना देखी गयी है। आपने अक्सर लोगों को जानवरों को रस्सी से बांधकर यहाँ से वहां ले जाते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी इंसान को रस्सी से बांधकर ले जाते हुए देखा है? लेकिन ऐसा नजारा यहाँ देखने को मिला। दरअसल एक महिला ने एक युवती को रस्सी से बांधकर सरेआम सड़क पर घुमाया। पीड़िता बार-बार रस्सी छुड़ाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पायी।

महिला पुलिस चौकी के सामने से घसीटते हुए ले जा रही थी युवती को:

वहीँ महिला उस युवती को खींचते हुए ले जा रही थी। जबकि वहीँ पास में खड़ी पुलिस भी मूक दर्शक बनकर देख रही थी। इस घटना को कुछ लोगों ने अपने कैमरे में भी कैद कर लिया और इसको वायरल कर दिया। जानकारी के लिए आपको बता दें यह शर्मनाक घटना मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र के पीतलबस्ती पुलिस चौकी के पास की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए विडियो में साफ़-साफ़ देखा गया कि महिला पुलिस चौकी के सामने से युवती को रस्सी से बांधकर हुए ले जा रही है। केवल यही नहीं लड़की महिला के ऐसा करने का विरोध भी कर रही थी। लेकिन इसके बाद भी पुलिस कुछ नहीं कर पायी।

महिला ने बताया लड़की पर है भूत का साया:

जब इस घटना के बारे में पुलिस से बात किया गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। जब आरोपी महिला से इस बारे में पूछा गया तो महिला ने बताया कि इसके ऊपर भूत का साया है। वह लड़की को इलाज के लिए ले जा रही थी। लड़की के परिजनों का कहना है कि यह आये दिन किसी ना किसी के साथ जमकर मारपीट करती है। लड़की को जो महिला घसीटकर ले जा रही थी, उसने युवती को अपनी भांजी बताया है। वहीँ कटघर कोतवाली के इंस्पेक्टर अजय कुमार गौतम का कहना है कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर इस घटना से जुड़ी कोई शिकायत आती है तो कार्यवाई की जाएगी।

Back to top button