बॉलीवुड

आँखों से सबको घायल करने वाली प्रिया प्रकाश इस भारतीय क्रिकेटर पर है फिदा, नाम जानकर लगेगा झटका

आजकल इंटरनेट पर जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा है वो है मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर । जी हां प्रिया प्रकाश वारियर, वहीं लड़की जिसके एक छोटे से विडियो ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो ऐसा हो ही नहीं सकता कि आपने प्रिया प्रकाश वारियर का विडियो ना देखा हो, आपको बता दें कि इंटरनेट पर आते ही उनका विडियो काफी वायरल हो गया और इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस विडियो ने प्रिया को रातोरात इंटरनेट सेंसेशन बना दिया। उनकी लगातार बढ़ती पॉपुलैरिटी को देख उन्हें कई फिल्मों के ऑफर भी मिलने लगे हैं। उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि अब तक इंस्टाग्राम पर उनको 3 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो कर चुके हैं।

प्रिया की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में प्रिया ने एक इंटरव्यू में अपने पसंदीदा क्रिकेट क्रिकेटर के बारे में खुलासा किया है। प्रिया से जब उनके फेवरेट क्रिकेट खिलाड़ी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि मुझे महेंद्र सिंह धोनी काफी पसंद हैं, मुझे उनके खेलने का अंदाज बहुत अच्छा लगता है वह शुरुआत से ही मेरे फेवरेट खिलाड़ी रहे हैं।

आप सभी जानते हैं कि धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के एक बेहतरीन खिलाड़ी है और सिर्फ प्रिया ही नहीं उनको देश और दुनिया की बहुत सारे लोग पसंद करते हैं। धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट के लाखों लोग दीवाने हैं। इसके अलावा प्रिया ने बताया कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हैं। पसंदीदा एक्टर की बात पर उन्होंने शाहरुख खान और रणवीर सिंह का नाम लिया।

एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर महज 18 साल की है

आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियर महज 18 साल की है और केरल के त्रिशूर के विमला कॉलेज बीकॉम की पढ़ाई कर रहीं हैं। प्रिया प्रकाश एक बेहत खूबसूरत मलयालम आर्टिस्ट है और वह मल्यालम फिल्म ‘ओरू अदार लव’ से डब्यू कर रही है जिसमे वह एक स्टूडेंट के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म एक स्कूल की स्टोरी पर आधारित है। प्रिया प्रकाश ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन एक मॉडल के साथ साथ वह एक अच्छी सिंगर भी है। मात्र 26 सेकंड के प्रिया प्रकाश वारियर पर फिल्माये गए वीडियो ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया। अपनी प्रसिद्धि से प्रिया प्रकाश वारियर काफी खुश है।

एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर ने खूब नाम कमा लिया है।

कुछ ही दिनों में प्रिया प्रकाश ने खूब नाम कमा लिया है। उन्होंने खुद नहीं सोचा था कि वो एक छोटे से वीडिया क्लिप से इतनी फेमस हो जाएंगी। प्रिया ने गूगल पर सर्चिंग के मामले में सनी लियोन और प्रियंका चोपड़ा को भी पीछे छोड़ दिया है। इतने प्यार के लिए उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने बताया कि पहले वह सोशल मीडिया पर है ज्यादा एक्टिव नहीं रहती थी लेकिन अब इतनी ज्यादा पॉपुलर होने के बाद वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी है और अपने फैंस के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर तस्वीरें भी पोस्ट करती रहती है। प्रिया का सपना है कि वह बॉलीवुड में काम करें। फिलहाल वह पढ़ाई कर रही है उन्होंने कहा कि फिल्मों में भी काम करती रहेंगी और साथ ही पढ़ाई भी चालू रखेंगी।

Back to top button