विशेष

जो व्यक्ति लगातार करते रहते हैं ये 6 काम, किसी भी वक़्त चमक सकती है उनकी किस्मत

विष्णु की पूजा : सुखी और अच्छे जीवन की किसे कामना नहीं होती है। हर व्यक्ति की यही चाहत होती है कि उसका जीवन खुशियों से भरा रहे। उसके जीवन में किसी तरह की कोई कमी ना हो। ऐसे जीवन के बारे में हमारे धर्मशास्त्रों में कई बातें बताई गयी हैं। जो व्यक्ति शास्त्रों में बताई गयी इन नियमों और परम्पराओं का पालन करता है, उसका जीवन ना केवल सुख से भर जाता है बल्कि जीवन में कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होती है। भाग्य से जुड़ी हुई सभी समस्याओं का अंत हो जाता है। यहाँ एक श्लोक में 6 ऐसे उपाय बताये गए हैं जो किसी भी वक़्त आपकी किस्मत चमका सकते हैं।

विष्णुरेकादशी गीता तुलसी विप्रधेनव:।
असारे दुर्गसंसारे षट्पदी मुक्तिदायिनी।।

इस श्लोक में 6 ऐसे उपायों के बारे में बताया गया है, जिसे लगातार करते रहने से व्यक्ति के जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। आइये जानते हैं ये 6 उपाय कौन-कौन से हैं।

*- भगवान विष्णु की पूजा:

हिन्दू धर्म में भगवान विष्णु को एक महत्वपूर्ण देवता माना गया है। भगवान विष्णु को इस जगत का पालनहार माना जाता है। भगवान विष्णु को ऐश्वर्या, सुख-समृद्धि और शांति का स्वामी माना जाता है। जो लोग भगवान विष्णु की पूजा करते हैं उन्हें धर्म, अर्थ काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

*- एकादशी का व्रत:

इस श्लोक में दूसरा उपाय एकादशी का व्रत है। एकादशी का व्रत भी भगवान विष्णु के लिए ही किया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार हर महीने में दो एकादशी पड़ती है। दोनों की पक्षों में पड़ने वाली एकदशी के दिन व्रत करने की परम्परा सदियों से भारत में चली आ रही है। जो लोग आज भी सही विधि और नियमों के हिसाब से एकदशी का व्रत करते हैं, उनके जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं रहती है।

*- भगवद्गीता का पाठ:

श्रीमद् भगवद्गीता को श्रीकृष्ण का ज्ञानस्वरूप माना जाता है। यह हिन्दू धर्म के सबसे पवित्र ग्रंथों में से एक है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग नियमित रूप से भगवद्गीता या इसके श्लोकों का पाठ करने हैं, उनके ऊपर श्रीकृष्ण की विशेष कृपा होती है। गीता में लिखी हुई बातों का पालन व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में भी करना चाहिए। कोई भी शुभ काम भगवान का नाम लेकर ही शुरू करें, सफलता की ज्यादा उम्मीद रहती है।

*- तुलसी के पौधे की पूजा और देखभाल:

हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र पौधा माना जाता है। इसे स्वर्ग के पौधे के रूप में भी जाना जाता है। तुलसी का घर में होना बहुत ही फायदेमंद होता है। इस बात को विज्ञान भी मान चूका है। तुलसी के पौधे में ऐसे गुण होते हैं, जिससे इसकी महक से हवा में मौजूद सूक्ष्म जीव मर जाते हैं। घर के आस-पास तुलसी होने से सकारात्मक उर्जा में वृद्धि होती है। जो लोग तुलसी की नियमित पूजा करते हैं, उनके ऊपर धन की देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।

*- ब्राह्मण, ज्ञानी और बड़ों का सम्मान:

भारत की पुरानी परम्परा रही है कि यहाँ ब्राह्मण, ज्ञानी और बड़ों का सम्मान किया जाता रहा है। इन तीनों का जो भी अपमान करता है, वह जीवन में कभी भी सुखी नहीं रह पाता है। ये तीनों की व्यक्ति के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं, इसलिए इनकी हर किसी को इज्जत करनी चाहिए।

*- गाय की सेवा:

हिन्दू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गाय में सभी देवी-देवताओं का निवास होता है, इसलिए जिस घर में गाय होती है, वहां सभी देवी-देवता निवास करते हैं। गाय का दूध ही नहीं बल्कि मूत्र और गोबर भी फायदेमंद होता है। विज्ञान भी इस बात को मान चूका है कि गाय के मूत्र का नियमित सेवन करने से गंभीर बिमारियों को भी ठीक किया जा सकता है। इसलिए हर व्यक्ति को गाय की सेवा जरुर करनी चाहिए।

हालाँकि यहाँ सभी बातें सोच-समझकर पूरी जांच करने के बाद ही लिखा गया है। लेकिन इसके बाद भी आपको कोई शंका हो तो किसी जानकार व्यक्ति से इसकी पुष्टि करवा सकते हैं।

Back to top button