रिलेशनशिप्स

वेलेंटाइन डे स्पेशल: ये 10 वास्तु टिप्स भर देंगे आपके जीवन में प्यार ही प्यार

आज वेलेंटाइन डे का खास मौका है। वेलेंटाइन डे को पूरी दुनिया प्रेम के पर्व के रूप में जानती है। कई बार आपके यह देखा होगा कि पति-पत्नी के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई होती रहती है। दोनों कितनी भी कोशिश कर लें अपने रिश्ते को सुधारने ले लिए लेकिन दोनों के रिश्ते सुधरते नहीं हैं। लोग इस बात पर ध्यान नहीं देते हैं लेकिन कहीं इसका कारण बेडरूम का वास्तुदोष तो नहीं है? जानकारों के अनुसार अगर बेडरूम में वास्तुदोष होता है तो पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में दरार आ जाती है।

भर जायेगा आपके जीवन में प्यार ही प्यार:

इससे बचने के लिए वास्तु के जानकारों का कहना है कि अगर वास्तु के अनुसार बेडरूम में कुछ खास चीजें रखी जाएँ या कुछ खास टिप्स अपनाएँ जाएँ तो पति-पत्नी के रिश्ते में सुधार आ सकता है और दोनों के बीच प्यार ही प्यार भर जायेगा। आज वेलेंटाइन डे के खास मौके पर हम आपको कुछ वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप अपने जीवन में प्यार भर सकते हैं। इससे आपके लव लाइफ में लम्बे समय तक रोमांस बना रहेगा।

ये दस वास्तु टिप्स बदल देंगे आपका जीवन:

*- अगर आपके और आपकी पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं और दोनों में खूब लड़ाई होती है तो इसके उपाय के लिए बेडरूम में कांच या सेरेमिक के पॉट में क्रिस्टल डालकर लाल रंग को दो मोमबत्ती जला दें।

*- हर रोज के लड़ाई-झगडे से परेशान हो गए हैं तो ज्यादा कुछ करने की बजाय एक सुन्दर से बाउल में पवित्र क्रिस्टल के साथ थोडा चावल रख दें। कुछ ही दिनों में परेशानी हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।

*- लाल या गुलाबी रंग को प्रेम के प्रतिक के रूप में माना जाता है। इसलिए अपने बेडरूम में ज्यादा से ज्यादा इस रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। बेडरूम के परदे, चादर, कुशन या अन्य चीजें इसी रंग की रखें।

*- जानकारों के अनुसार दाम्पत्य जीवन में आने वाली परेशानियों से बचने के लिए बेडरूम में क्रिस्टल ग्लास से बने झाड़फानूस का इस्तेमाल करना चाहिए। इसमें आप लाल रंग के बल्ब भी लगा सकते हैं।

*- हिन्दू धर्म में राधा-कृष्ण को प्रेम के रूप में पूजा जाता है। इन्हें प्रेम का देवी-देवता भी माना जाता है। इसलिए अपने बेडरूम में किसी अन्य देवता की तस्वीर लगाने की बजाय इन दोनों की तस्वीर लगायें। इससे पति-पत्नी का एक दुसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

*- पति-पत्नी के बीच अगर प्रेम की कमी होने लगी हो तो वास्तु के अनुसार बेडरूम में दिल की आकृति का रोज क्वार्टज रखना चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच रोमांस बना रहता है।

*- बेडरूम में पानी की तस्वीर वाली पेंटिंग लगाने से बचना चाहिए। अगर आपको बेरूम में तस्वीर लगानी ही है तो आप युगल पक्षी की तस्वीर को लगा सकते हैं। इससे दोनों के बीच प्रेम बढ़ता है।

*- लव बर्ड, मैंडरेन डक को प्रेम के प्रतिक के रूप में जाना जाता है। पति-पत्नी के बीच में प्रेम बना रहे इसके लिए इन पक्षियों की छोटी-छोटी मूर्तियों का जोड़ा अपने बेडरूम में रखना चाहिए।

*- बेडरूम को हमेशा सजाकर रखना चाहिए। बेडरूम में भूलकर भी कबाड़ इकठ्ठा ना होने लगें। प्रेम बढाने के लिए बेडरूम में रोमांटिक विंड चाइम्स लगाया जा सकता है।

*- अपने बेडरूम में दो सुन्दर फूल वाले सजावटी गमले रखें। ऐसा माना जाता है कि इससे पति-पत्नी का वैवाहिक जीवन सुखमय होगा और जीवन में रोमांस बना रहेगा।

Back to top button