राशिफल

51 साल बाद महाशिवरात्रि पर बना है ये शुभ संयोग, इन 2 राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व शिवभक्तों के लिए बेहद महत्व रखता है.. पौराणिक मान्यता है कि इस पावन दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह हुआ था.. वहीं कुछ धर्मज्ञाताओं का मानना है कि इसी दिन सृष्टि का प्रारंभ हुआ था.. ऐसे में ये दिन धार्मिक दृष्टि से शुभफल दायी माना जाता है । ऐसे में शिवभक्त भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने के लिए उनकी पूजा-आराधना करते हैं। वैसे इस बार यह 13 फरवरी और 14 फरवरी दोनों ही दिन मनाई जा रही है। साथ ही ज्योतिषीय गणना की माने तो इस बार महाशिवरात्रि पर 51 साल बाद महासंयोग बन रहा है जिससे 12 राशियों में से दो राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा होने वाली है।

दरअसल इस महासंयोग बनने के पीछे का कारण ये है कि इस बार महाशिवरात्रि को 13 फरवरी यानी मंगलवार को पड़ रही है और ज्योतिष गणना के अनुसार ऐसा शुभ संयोग 51 साल के बाद आया है कि जब शिवरात्रि का महापर्व मंगलवार के दिन पड़ रहा है। असल में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार को महाशिवरात्रि का पर्व बहुत शुभफलदायी होता है क्योंकि मंगलवार का दिन भगवान हनुमान का होता है और हनुमानजी, भगवान शिव के ही रूप माने जाते हैं। ऐसे में इस बार की शिवरात्रि विशेष पलदायी है.. खासकर ज्योतिष के अनुसार इस संयोग से 2 राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने वाला है। ये राशियां हैं मेष और मीन।

मेष राशि-

महाशिवरात्रि पर बन रहे इस शुभ संयोग का सबसे अधिक लाभ मेष राशि को मिलने वाला है । ज्योतिष के अनुसार  मेष राशि वालों को इस संयोग की वजह से कई लाभदायी अवसर मिलेंगे .. इन अवसरों से जहां उनकी प्रतिष्ठा में  वृद्धी होगी वहीं आर्थिक समस्याएं भी दूर होंगी। साथ ही मेष राशि के जातको के लिए इस संयोग की वजह से सभी काम आसान और सफल होंगे।

मीन राशि-

मेष राशि के साथ ही ये संयोग मीन राशि के जातकों के लिए भी विशेष फलदायी रहने वाला है । ज्योतिष के अनुसार मेष राशि वालों को व्यापार और नौकरी में जहां अपार सफलता मिलेगी, वहीं दूसरे कार्यों में भी सकारात्मक फल मिलेगा। अगर कोई बेरोजगारों है तो उसे नौकरी के अवसर भी प्राप्त होंगे। साथ ही कानूनी विवादों का निपटारा भी बड़ी आसानी से हो जाएगा। इस तरह मेष राशि के जातकों के आय में बढ़ोत्तरी होगी और पुराने विवाद और बाकि समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

वैसे बाकि राशियों के जातक भी इस शुभ संयोग और महाशिवरात्रि के त्योंहार का लाभ उठा सकते हैं .. असल में शिवरात्रि का महापर्व स्वयं परमात्मा के सृष्टि पर अवतरित होने का दिन माना जाता है। ऐसे में अध्यात्म की दृष्टि से ये दिन हमेशा से विशेष महत्व रखता है .. माना जाता है कि इस दिन परमात्मा और जीव के बीच की दूरियां कम हो जाती हैं .. ऐसे में अगर भी मनुष्य पूरे मन से ईश्वर की आराधना करता है तो फिर भगवान भी उसकी अवश्य सुनते हैं । साथ ही शिवरात्रि पर उपवास रखने की विधान का वास्तव में अभिप्राय ये है कि सभी मानव जाति परमात्मा शिव से बुद्धि् योग लगाकर उनके समीप रहे.. यहां उपवास का मतलब है ईश्वर के समीप रहना ।

बाकी राशियों के फल इस प्रकार रहेंगे

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

शिवरात्रि के बाद इस महीने आप सामाजिक रूप से कुछ व्यस्त रहेंगे। आप शायद अपने पुराने दोस्तों के याद कर रहे हैं। उनसे मिल कर आपको बहुत खुशी होगी। आप अपने काम की उन्नति को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं। आपके घर पर भी खुशियों का माहौल रहेगा। अधिकारी आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध नुकसानदायी हो सकती हैं लाभदायी सौदे हाथ से निकल जाएंगे मेहनत के बल पर खास पहचान बनेगी। आप सबसे पहले अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर जोर दें। किसी से अचानक हुई मुलाकात स्थायी संबंध में बदल सकती है।

प्यार के विषय में : असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में खुद को फँसा हुआ अनुभव कर सकते हैं।

करियर के विषय में : नौकरी संबंधित समस्या हल होगी। कॉम्पिटिशन में जीत के आसार हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर सावधान रहें। थकान और नींद की कमी रहेगी।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

शिवरात्रि के बाद इस महीने आपको बिजनैस के सिलसिले में सलाहकारों की जरूरत पड़ेगी। नए डील साइन करने से पूर्व तकनीकी पहलुओं को अच्छी तरह समझ लें। परिवारिक व्यापार में आपको भारी धन लाभ होगा। इसके साथ-साथ आपके परिवार की सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगे। परिवार में सुख समृद्धि रुपया पैसा बना रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में आप तेजी से प्रगति करेंगे। आपके ऊपर परिवारिक जिम्मेदारियों का आगमन होगा। किसी नए व्यक्ति से निजी लेवल पर पहचान बढ़ेगी, विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंध अनुकूल रह सकते हैं।

करियर के विषय में : आपके कार्यक्षेत्र में तेजी से विस्तार होगा और इनकम में लगातार बढ़ेगी।

हेल्थ के विषय में : खेलकूद में चोट लगने की संभावना बन रही है। खाने-पीने पर कंट्रोल करें।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

शिवरात्रि के बाद इस महीने आपको अपने जीवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बिजनेस के क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। अपना खुद का नया बिजनेस शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लगातार प्रयास करने से सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी। निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। धन-सम्पत्ति के मामले में सफलता मिलेगी, सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी हो सकती है। पिता या उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना सफल होगी। वाणी की सौम्यता बनाकर रखना आवश्यक है।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर पर खर्चा ज्यादा हो सकता है, लेकिन संबंध और ज्यादा अच्छे होंगे।

करियर के विषय में : इस महीने आपका प्रमोशन या सैलरी बढ़ाने के आसार हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें, गैस और एसिडिटी से परेशानी हो सकती है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

शिवरात्रि के बाद आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए लाभदायी रहेगा। मित्रों एवं सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। उत्तम भोजन और वस्त्र की सुविधा भी आपको मिलेगी। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी, कोई खास व्यक्ति करीब आने की कोशिश करेगा। सरकारी कार्यों में सहूलियत मिलेगी। समय अच्छा है स्वयं को सिद्ध करने के मौके मिलेंगे। कठिन परिश्रम से उपलब्धियां मिलेंगी। आस-पास का माहौल खुशनुमा रहेगा। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी, निकटस्थ सम्बन्धों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ रोमांस होने की संभावनाएं हैं।

करियर के विषय में : करियर को लेकर मेहनत करनी होगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत पहले से थोड़ी ठीक रहेगी।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

शिवरात्रि के बाद इस महीने आपका सोशल सर्कल में मेलजोल बढ़ेगा। अगर आपको किसी तरह की मदद की जरूरत है तो आप किसी भी मित्र अथवा संबंधी से मांगने में जरा भी संकोच ना करें। आपको अपने व्यवसाय की वृद्धि के लिये भागीदारी के विषय में सोचना चाहिये। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी, घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी, परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। आप देखेंगे कि यदि आपने सही भागीदार चुना तो आपके व्यवसाय की उत्पादकता, लाभ और ऊंचाई इतनी अधिक होगी। विरोधियों व आलोचकों पर ध्यान न दें। नकारात्मक चिंताओं को त्यागकर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें।

प्यार के विषय में : लव लाइफ रोमांस से भरपूर रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

करियर के विषय में : कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : आलस्य और थकान रहेगी। आंखों में जलन हो सकती है।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

शिवरात्रि के बाद इस महीने आपको अपना आत्मबल बनाए रखना होगा जो काम करने ही हैं, उनके लिए इरादा बहुत पक्का कर लें साहस से काम लें और किसी के उकसावे में न आएं। आपको आपके काम के आधार पर परखा जाएगा। आपके व्यावसायिक क्षेत्र में जो नई-नई बातें सामने आ रही हैं उसके बारे में आप खुद भी सतर्क रहें, जानकारी लेते रहें। आप अपने अंदर छिपी बेहतरीन विशेषताओं को प्रोत्साहित करें। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे, ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आप आत्मविश्वास व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।

प्यार के विषय में : इस महीने आपके प्रेम संबंधों में ताजगी आएगी।

करियर के विषय में : कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी परन्तु खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। काम में व्यस्त रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : कोई पुराना दर्द भी आपको परेशान कर सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

शिवरात्रि के बाद आप अगर इस महीने कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनाते हैं, तो आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपकी सर्वत्र प्रशंसा होगी। राजनीति के क्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। संतान से संबंधित चिंता सता सकती है। परिवार के प्रति समर्पित भाव रहेगा। यात्रा शुभ रहेगी। अपने दफ्तर में बिल्कुल संतुलित व्यवहार करें। आवश्यक कार्य जरूर करें और जो बहुत आवश्यक न हों, उन कामों को आगे से टालने में संकोच भी न करें। सामाजिक क्षेत्र में उच्च पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति संभव है। पराक्रम में वृद्धि से विवाद सुलझेंगे, ऑफिस में संभलकर रहें वरना मुसीबतें आ सकती हैं।

प्यार के विषय में : निजी रिश्तों को लेकर मन में असुरक्षा की भावना रह सकती है। भावनाओं में उग्रता और बेचैनी रहेगी।

करियर के विषय में : कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। आर्थिक रूप या करियर के रूप में कामयाबी हासिल होगी।

हेल्थ के विषय में : बदलते मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

शिवरात्रि के बाद इस महीने आपको बस अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। यही स्थिति व्यापार और धन के क्षेत्र में बनेगी। लेकिन आप पैसों के क्षेत्र में कोई जोखिम न लें। आप अपने आत्मविकास में भी बहुत सफल रहेंगे, आपकी बौद्धिकता, परिचय क्षेत्र, पेशेवर योग्यता और आध्यात्मिकता का विकास होगा। नई योजनाएं, नए उपक्रम के लिए समय शुभ है। सभी काम निश्चित रूप से पूर्ण होंगे। घर परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। आप सकारात्मकता से भरपूर रहेंगे। पति-पत्नि के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। अपने जीवन में नई प्रेरणा और नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।

प्यार के विषय में : रोमांस का आनंद मिलेगा और जीवनसाथी संग रिश्तों में गहराई आएगी।

करियर के विषय में : आमदनी बढ़ेगी व लेनदेन की पूर्ति के लिए पर्याप्त धन मिल जाएगा।

हेल्थ के विषय में : थकान और आलस्य के साथ मौसमी बीमारियां भी हो सकती हैं।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपका भविष्य सही लक्ष्यों की ओर जा रहा है और ऐसे में आपको अपना ध्यान सही तरीके से केन्द्रित रखना है। आपके काम को लेकर चर्चाएं हो रही हैं और जल्दी ही इसके फल आपको मिलेंगे। बातचीत करते समय क्रोध पर संयम बरतें। परिवार में सुख-शांति और आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके व्यापार में आश्यर्यजनक तरक्की के संकेत हैं। अगर आप व्यापार में हैं तो आपको अपनी गतिविधियां और बढ़ानी पड़ेगी। कोई बिना वजह आपसे उलझ सकता है। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

प्यार के विषय में : लाइफ पार्टनर के साथ आपके रिश्ते और मधुर होंगे।

करियर के विषय में : इस महीने आपको अचानक नौकरी का ऑफर नहीं, बल्कि सीधे नौकरी थमाई जा सकती है।

हेल्थ के विषय में : सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

शिवरात्रि के बाद इस महीने आपको बहुत आश्चर्यजनक ढंग से कई तरह के बहुत लाभ होंगे। इस माह आपको अतिरिक्त आमदनी का कोई जरिया इस तरह से मिलेगा, जिसकी आपने बिल्कुल लगभग अपेक्षा नहीं की होगी। आय के कई स्रोतों से धन आने की संभावना है। समय अच्छा है, आपको लम्बी अवधि के लिए किये गये पूंजी निवेश से लाभ होने वाला है। यदि आप किसी खाद्य सामग्री अथवा अनाज के व्यवसाय में हैं तो यह महीना काफी लाभकारी है। पदोन्नति व तरक्की के अवसर होंगे। इस महीने आप देखेंगे कि आपको अपने किये गये कठिन परिश्रम का फल मिलने वाला है।

प्यार के विषय में : प्रेमियों के लिए समय कष्टकारक है, पाटर्नर से झगड़ा हो सकता है।

करियर के विषय में : यदि आप नई नौकरी की तलाश है तो कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button