राजनीति

गर्लफेंड की चाहत में यहां हिरोइनों को ‘दमदमी माई’ बनाकर होती है पूजा, पेड़ पर बांधते हैं निरोध

नई दिल्ली – फरवरी का महीना आते ही देश और विदेशों में प्यार खुमार लड़के लड़कियों पर हावी हो जाता है। वैलेंटाइन वीक में हर लड़का और लड़की अपने लिए एक पार्टनर चाहता है। जो पहले से किसी के साथ रिलेशन में हैं वो तो इस महीने में इंज्वाय करते हैं लेकिन, जिनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं हो वो तरह तरह के उपाय करते अपने लिए नई गर्लफ्रेंड की तलाश करते हैं। लेकिन, अगर आप भी अभी तक सिंगल है तो आपके लिए हमारे पास एक खूशखबरी है। अगर आप सारी कोशिश करने के बाद भी कोई गर्लफ्रेंड नहीं बना पा रहे हैं तो हम आपकी इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। हमने ऐसे लोगों की परेशानियों का हल ढूँढ निकाला है जिससे आपको गर्लफ्रेंड मिल सकती है।

अगर आप भी जल्द से जल्द कोई गर्लफ्रेंड बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको केवल एक पेड़ की पूजा करनी है। जी हां आपने सही पढ़ा। यह पेड़ कही किसी विदेश में नहीं बल्कि अपने ही देश में है। हम बात कर रहे हैं दिल्ली यूनिवर्सिटी में लगे एक कीकर के वृक्ष की, जिसे यहाँ के छात्र ‘वर्जिन वृक्ष’ कहते हैं। खास बात ये हैं कि वैलेंटाइन वीक में इस पेड़ की छात्र गर्लफ्रेंड के लिए पूजा करते हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों ने इस साल बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी को यहां की दमदमी माई बनाया है और वो उनकी तस्वीर पेड़ पर टांगकर अपने लिए उनसे गर्लफ्रेड दिलाने की प्रार्थना कर रहे हैं। कॉलेज में लगे इस कीकर के पेड़ को लवर्स प्वांइट के नाम से मशहूर हो जिसे वेलेंटाइन डे पर पूजा जाता है। खास बात ये है कि हर साल इस मौके पर किसी एक बॉलीवुड एक्ट्रेस को दमदमी माई बनाया जाता है। इस साल ये मौका मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी को मिला है।

इसके पिछले साल उर्वशी रौतेला को दमदमी माई बनाया गया था। उर्वशी से पहले दीपिका पादुकोण और उससे पहले सनी लियोन दमदमी माई बन चुकी हैं। वैलेंटाइन डे के पहले दिन से ही स्टूडेंट्स यहां आना शुरु कर देते हैं। इस पेड़ को गुब्बारों और निरोध से सजाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि ‘दमदमी माई’ की पूजा करने के बाद लगभग सभी स्टूडेंट्स को 6 सप्ताह के भीतर ही गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड मिल जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां एक मान्यता यह भी है कि अगर कोई वर्जिन है तो इस पेड़ की पूजा करने से 1 साल के भीतर उसकी वर्जिनिटी भी भंग हो जाती है।

दमदमी माता किसी ऐसी मशहुर बॉलीवुड एक्ट्रेस को बनाया जात है, जो आम तौर पर पिछले वर्ष खूबसूरती और बोल्डनेस के मामले में टॉप पर हो। 2017 में निशाना पटानी को दमदमी माता बनाया गया था जो कि साल 2016 में गुगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गयी बॉलीवुड अभिनेत्री थी। वर्जीन ट्री को इस वर्ष भी पोस्टर से सजाया गया है। हालांकि, अभी तक इस साल की दमदमी माता का नाम तय नही हुआ है। हैरानी की बात ये है कि यह किसी दुसरी जगह नहीं बल्कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में हो रहा है, जिसे एक हिन्दु विश्वविद्यालय कहा जाता है।

Back to top button