राशिफल

47 सालों बाद महाशिवरात्रि के दिन बन रहा है दुर्लभ महासंयोग, इन 3 राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत

इस बार महाशिवरात्रि 14 फरवरी (कुछ लोग 13 को भी मान रहे हैं) को है, इसलिए मंदिरों को सजाने-संवारने का काम अभी से शुरू हो चुका है। महाशिवरात्रि के दिन गंगा सहित अन्य नदियों में स्नान व दान किया जाता है। कई शिवालयों व घरों में भक्त चारों पहर की शिव जी की पूजा तथा रुद्राभिषेक व महामृत्यंजय मंत्र का जाप करते हैं। ये बात तो हम सभी जानते हैं कि शिव जी सभी कल्याण करते हैं। महाशिवरात्रि का दिन घर में शिवलिंग की स्थापना के लिए सबसे उपयुक्त मना जाता है।

लेकिन, इस बार की महाशिवरात्रि विशेष है क्योंकि इस दिन एक बहुत बड़ा महासंयोग बन रहा है। हिन्दू धर्म में शिवरात्रि का पर्व विशेष महत्व रखता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से वो जल्द ही प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। आपको बता दें कि साल 2018 में महाशिवरात्रि दो बार मनाई जाएगी। इन दोनों शिवरात्रियों का नाम अलग-अलग होता है। पहली शिवरात्रि श्रावण मास और दूसरी फाल्गुन मास को मनाई जाती है।

महाशिवरात्रि के दिन सुबह भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सबसे पहले उनका ध्यान कर स्नान करें। इसके पश्चात स्नान आदि करने के बाद किसी शिव मंदिर या शिवालय में जाकर ऊं नम: शिवाय का जाप कर शिव की पूजा करें। वैदिक विधि विधान से रूद्राभिषेक करें और शिवलिंग पर फूल, अरवा चावल, गाय का कच्चा दूध, मधु, चंदन, बेल पत्ता, गन्ने का रस, धान का पत्ता, धतूर का फल और फूल चढ़ाएं। तत्पश्चात शिव जी पर शुद्ध जल और गंगा जल चढ़ाकर उनकी आरती करें। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को जल चढ़ाने से पुण्य प्राप्त होता है।

वैसे तो यह दिन सभी के लिए बेहद खास है। लेकिन, इस शिवरात्री को एक विशेष संयोग बन रहा है जिसका असर तीन राशि के लोगों पर सबसे अधिक पड़ने वाला है। आइये जानते हैं वो तीनों राशियां कौन-कौन सी हैं?

वृषभ

वृषभ राशिवालों के लिए ज्योतिष के मुताबिक, महाशिवरात्रि के बाद का समय काफी अच्छा रहेगा। वृषभ राशि के जातकों को नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ होगा। दांपत्य जीवन, निजी जीवन, सार्वजनिक जीवन तथा व्यापार में सुधार होगा। डेकोरेशन, गारमेन्ट्स, कलाजगत, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन, कम्युनिकेशन आधारित कामकाज से जुड़े लोगों को अपार सफलता मिलेगी। आकस्मिक धनलाभ होगा और गृहस्थजीवन में सुख- शांति रहेगी।

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए यह महाशिवरात्रि विशेष रुप से लाभदायक है। शिवरात्रि के बाद सिंह राशि के जातकों की तरक्की होगी। सिंह राशि के लोग जो भी योजना बनाएंगे उसमें लाभ होगा। फंसा हुआ घन वापस मिलेगा। आय और नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। व्यापार में अचानक लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सभी अधूरे आर्थिक कार्य पूर्ण होंगे और परिवार में शांति व आनंद का माहौल रहेगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातको को महाशिवरात्रि के बाद हर कार्य सफलता मिलेगी और नौकरी में प्रमोशन से धन लाभ होगा। फरवरी महीने में इस राशि के जातक मानसिक रूप से प्रसन्न और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। व्यवसाय से अचानक लाभ होगा और आकस्मिक धन लाभ का योग बन रहा है। इस राशि वालों की किस्मत चमक जायेगी।

Back to top button