विशेष

मैच के बीच में फैन्स ने अनोखे अंदाज में दी विराट-अनुष्का को शादी की बधाई, वायरल हो रहा विडियो

मुंबई: इन दिनों पुरे देश में विराट और अनुष्का के बारे में ही बात की जा रही है। कुछ ही दिनों पहले क्रिकेट और बॉलीवुड का यह मिलन हुआ था। हालाँकि विराट और अनुष्का के बीच काफी सालों से प्रेम सम्बन्ध था। बीच में दोनों के बीच दरार भी आ गयी थी, लेकिन दोनों का रिश्ता संभल गया। बाद में दोनों ने साथ जीने-मरने की ठानी और शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। शादी के बंधन में बंधने के लिए इन्होने भारत को नहीं बल्कि इटली को चुना।

अनुष्का शर्मा को किसी को पहचान की जरुरत नहीं है। एक समय था जब अनुष्का बॉलीवुड में शाहरुख़ खान की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से डेब्यू किया। फिल्म सफल रही और अनुष्का की किस्मत चालक उठी। उसके बाद अनुष्का ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक हिट और सुपरहिट फ़िल्में देने वाली अनुष्का इस समय बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक गिनी जाती हैं। अनुष्का इस समय अपनी आने वाली फिल्म जीरो, सुई धागा और संजय दत्त की बायोपिक में बिजी हैं।

वहीँ कप्तान कोहली भी इस समय दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं। कप्तान कोहली ने जिस तरह से भारतीय क्रिकेट टीम को नए मुकाम पर पहुँचाया है, यह देखकर लगता है कि अगला वर्ल्डकप भारत के खाते में आ सकता है। कप्तान कोहली की काबिलियत और प्रतिभा का लोहा केवल भारतियों ने हही नहीं बल्कि अन्य देशों के लोगों ने भी माना है। बीते दिनों भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दुसरे वनडे मैच के दौरान मैदान पर कुछ ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिला, जिसके बाद विराट की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा।

यकीं मानिये फील्ड पर जो हुआ उसे देखकर आप भी अपनी मुस्कराहट को रोक नहीं पाएंगे। मैच के बीच में ही विराट कोहली को उनके कुछ फैन्स ने अनोखे अंदाज में शादी की बधाई दी। इससे विराट कोहली शर्मा गए। स्टेडियम में मौजूद कुछ फैन्स अपने हाथों में पोस्टर लेकर खूब शोर मचा रहे थे। इस पोस्टर पर अनुष्का और विराट कोहली की शादी वाली फोटो लगी हुई थी और साथ में ही शादी मुबारक भी लिखा हुआ था। यह नजारा देखकर केवल विराट कोहली ही नहीं बल्कि मैदान पर मौजूद सभी खिलाडी हैरान हो गए।

जब विराट कोहली के फैन्स पोस्टर को हाथों में लेकर शोर मचा रहे थे तब विराट बाउंड्री पर ही खड़े थे। जैसे ही विराट की नजर शोर मचा रहे उनके फैन्स पर पड़ी तो उन्होंने फैन्स का अभिवादन करने में जरा भी देर नहीं की। किसी ने इस पुरे मामले का विडियो बनाया और उसे ट्वीटर पर पोस्ट कर दिया। विराट और अनुष्का की शादी की बधाई वाला यह विडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस विडियो को देखने के बाद विराट कोहली के फैन्स विराट और अनुष्का को एक बार फिर से शादी की बधाई देने लगे हैं।

विडियो देखें:

Back to top button