राशिफल

कुदरत के इन इशारों को देखकर जान सकते हैं आगे क्या होने वाला है आप के साथ

भारतीय प्राचीन धर्मग्रंथों में वास्तु और जिव संबंधों के बारे में कई तथ्यों से जीवन में होने वाले शुभ और अशुभ बातों के बारे में जानकारी मिलती रही है। प्रकृति के पास मनुष्य से ज्यादा समझ है, क्योंकि प्रकृति ने ही मनुष्य को बनाया है। प्रकृति कई तरीकों से शुभ-अशुभ चीजों के बारे में पहले ही जान जाती है और हमें उसकी जानकारी देती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ शकुन और अपशकुन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में प्रकृति हमें पहले ही बता देती है, लेकिन हम पहचान नहीं पाते हैं। समय से पहले अगर हम इन संकेतों को समझ जाते हैं तो आने वाली परेशानियों से बच सकते हैं।

समझें प्रकृति के इन इशारों को:

*- जिस घर में हमेशा बिल्लियाँ आपस में लड़ती रहती हैं, उस घर के बारे में कहा जाता है कि वहां बहुत जल्दी ही बंटवारे की सम्भावना होती है। परिवार वालों के बीच आपसी मतभेद बढ़ने लगता है।

*- अगर किसी घर के सामने कोई गाय आकर जोर-जोर से चिल्लाये तो इसका मतलब उस घर में बहुत जल्दी सुख-समृद्धि आने वाली है।

*- ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी घर के सामने घर की तरफ मुंह करके कोई कुत्ता रोता है तो निश्चित ही उस घर में कोई बड़ी विपत्ति आने वाली है या उस घर के किसी सदस्य की मृत्यु होने वाली है।

*- ऐसा माना जाता है कि अगर किसी घर में काली चीटियाँ वृद्ध होकर अपने समूह के साथ विचरण करती हैं, उस घर में ऐश्वर्य में वृद्धि होती है, लेकिन साथ में विवाद भी रहता है।

*- अगर घर में अपने आप कोई कबूतर रहे तो उसे बहुत ही शुभ माना जाता है।

*- घर में मकड़ी के जाल लगने लगें तो उन्हें समय-समय पर साफ़ कर दें, यह अशुभ होता है।

*- घर के आस-पास किसी मोर का बार-बार आना बहुत ही शुभ होता है।

*- अगर किसी घर में बिच्छू कतार बनाकर घर से बाहर निकल रहे हों तो समझ जाइये कि उस घर से धन की देवी लक्ष्मी नाराज हो गयी हैं और वहां से जाने की योजना बना रही हैं।

*- अगर घर से पीले रंग का बिच्छू बाहर जा रहा हो तो यह शुभ होता है। इसका मतलब घर में जल्दी ही लक्ष्मी प्रवेश करने वाली हैं।

*- अगर किसी घर में बार-बार कोई बिल्ली आकर मल त्याग करके चली जाती है तो इसका मतलब जल्दी ही कुछ अच्छा होने वाला है।

*- घर में चमगादड़ों का रहना अशुभ होता है। इसलिए चमगादड़ दिखे तो उसे घर से तुरंत बाहर का रास्ता दिखा दें। (और पढ़े – चमगादड़ शुभ या अशुभ)

*- अगर आपके घर के बाहर से जाते समय कोई हाथी घर के सामने अपनी सूड ऊँची करे तो घर में मंगल और उन्नति होने की सम्भावना होती है।

*- घर में काले चूहों की संख्या में बढ़ोत्तरी होना भी एक तरह से अशुभ माना जाता है। यह किसी तरह की व्याधि का संकेत देते हैं।

*- अगर घर की मुंडेर पर कोयल यह सोन चिरैया चाहचाये तो घर में वृद्धि होने के संकेत होते हैं।

*- अगर घर के आंगन में कोई पक्षी घायल होकर गिर जाए तो उस घर में दुर्घटना होने की सम्भावना होती है।

Back to top button