विशेष

क्यूट लड़की ने अपने डांस से मोहा सबका मन, दे रही सपना चौधरी को कड़ी टक्कर

डांस एक ऐसी चीज है, जिसे देखने के बाद हर किसी का मन प्रसन्नता से भर जाता है। मानव सभ्यता की शुरुआत के साथ ही डांस की भी शुरुआत हुई थी। जब कोई भी इंसान बहुत ज्यादा खुश होता है तो उसके पैर अपने आप थिरकने लगते हैं। हर व्यक्ति का डांस करने के अपना-अपना तरीका होता है। आजकल के समय में कई तरह के डांस किये जानें लगे हैं। लोगों को डांस देखने का इतना ज्यादा शौक है कि वह हर समय विडियो पर या लाइव डांस देखने की कोशिश करते रहते हैं।

सपना चौधरी को तो आप जानते ही होंगे। काफी दिनों से वह स्टेज से दूर रही हैं। इसकी एक बड़ी वजह यह थी कि वह बिग बॉस के घर में थीं। हालाँकि सपना चौधरी को बिग बॉस में सफलता नहीं मिल पायी, लेकिन बिग बॉस से उन्हें पुरे देश में पहचान मिल गयी है। इससे पहले सपना चौधरी को सिर्फ उत्तर भारत में ही ज्यादा जानने वाले लोग थे। लेकिन बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद सपना चौधरी के चाहने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।

आपको बता दें सपना चौधरी जब स्टेज पर जाती थीं तो स्टेज पर अपने हुस्न के जलवे से आग लगा देती थी। सपना की इसी खूबी की वजह से उनके चाहने वालों की संख्या धीरे-धीरे इतनी बढ़ गयी कि आप सोच भी नहीं सकते हैं। आज के समय में सपना चौधरी किसी फ़िल्मी हस्ती से ज्यादा चर्चित हैं। सोशल मीडिया के जमाने में सपना चौधरी को खूब सफलता हासिल हुई है। इसमें सोशल मीडिया ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई है। सपना के डांस का हर कोई दीवाना है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी नन्ही लड़की का डांस दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप सपना के डांस को भूल जायेंगे।

आपको बता दें इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मासूम बच्ची के डांस की खूब चर्चा की जा रही है। क्यूट बच्ची का डांस सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। हर जगह बच्ची के डांस की ही चर्चा की जा रही है। बच्ची इस समय पुरे देश में अपने डांस से धूम मचाये हुए है। आपको जानकार काफी हैरानी होगी कि इस मासूम बच्ची की उम्र मात्र 3 साल है और यह मासूम बच्ची सपना चौधरी के गाने पर डांस कर रही है। यह बच्ची अपने कमाल के डांस से सपना चौधरी को भी कड़ी टक्कर देती हुई दिखाई दे रही है।

बच्ची ने इतना कमाल का डांस किया है कि हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। बच्ची ने लाखों लोगों का दिल जित लिया है। हरियाणा में सपना चौधरी को खूब पसंद किया जाता है। लेकिन धीरे-धीरे सपना की लोकप्रियता की वजह से अब उसे देश के अन्य हिस्सों में भी पसंद किया जाने लगा है। सपना का डांस देखने के लिए लोग दिन-रात की परवाह किये बगैर ही अपने घरों से निकल पड़ते हैं। लेकिन इस बच्ची के डांस के बाद ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में सपना के लिए मुश्किल खड़ी होने वाली है।

वीडियो देखें:

Back to top button