Trending

फरवरी महीने का राशिफल : इस महीने इन ४ राशिवालों को जागेगा सोया हुआ भाग्य, पढ़ें राशिफल

की राशि आपके जीवन में बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। इस वर्ष का दूसरा मास शुरू हो चुका है बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की साल का यह दूसरा महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? आज आपको फरवरी महीने का ही राशिफल बता रहे हैं जिसमें आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें फरवरी माह का यह राशिफल…february 2018 monthly rashifal.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस महीने समाज में आप के मान सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना है नजर आ रही हैं सरकारी नौकरी मिलने की भी संभावना है। अधिकारीगण आप पर प्रसन्न रहेंगे। किंतु विरोधियों से सावधान रहें। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलायेगा। अपने मित्रों के माध्यम से आपका खास लोगों से परिचय होगा, जो आगे चलकर फायदेमंद रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी, आप अपनी कोशिशों में कामयाबी पा सकते हैं। खर्चों में इज़ाफ़ा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में कोई नया फैसला ले सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

करियर के विषय में : इस महीने आपको अपने बिजनेस में तेजी से सफलता मिलेगी जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर चिंता रहेगी। ब्लड प्रेशर के मरीज परेशान हो सकते हैं।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस महीने आप सामाजिक रूप से कुछ व्यस्त रहेंगे। आप शायद अपने पुराने दोस्तों के याद कर रहे हैं। उनसे मिल कर आपको बहुत खुशी होगी। आप अपने काम की उन्नति को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं। आपके घर पर भी खुशियों का माहौल रहेगा। अधिकारी आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध नुकसानदायी हो सकती हैं लाभदायी सौदे हाथ से निकल जाएंगे मेहनत के बल पर खास पहचान बनेगी। आप सबसे पहले अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर जोर दें। किसी से अचानक हुई मुलाकात स्थायी संबंध में बदल सकती है।

प्यार के विषय में : असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में खुद को फँसा हुआ अनुभव कर सकते हैं।

करियर के विषय में : नौकरी संबंधित समस्या हल होगी। कॉम्पिटिशन में जीत के आसार हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर सावधान रहें। थकान और नींद की कमी रहेगी।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस महीने आपको बिजनैस के सिलसिले में सलाहकारों की जरूरत पड़ेगी। नए डील साइन करने से पूर्व तकनीकी पहलुओं को अच्छी तरह समझ लें। परिवारिक व्यापार में आपको भारी धन लाभ होगा। इसके साथ-साथ आपके परिवार की सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगे। परिवार में सुख समृद्धि रुपया पैसा बना रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में आप तेजी से प्रगति करेंगे। आपके ऊपर परिवारिक जिम्मेदारियों का आगमन होगा। किसी नए व्यक्ति से निजी लेवल पर पहचान बढ़ेगी, विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति के आसार हैं।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंध अनुकूल रह सकते हैं।

करियर के विषय में : आपके कार्यक्षेत्र में तेजी से विस्तार होगा और इनकम में लगातार बढ़ेगी।

हेल्थ के विषय में :  खेलकूद में चोट लगने की संभावना बन रही है। खाने-पीने पर कंट्रोल करें।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस महीने आपको अपने जीवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बिजनेस के क्षेत्र में आप प्रगति करेंगे। अपना खुद का नया बिजनेस शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लगातार प्रयास करने से सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी। निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। धन-सम्पत्ति के मामले में सफलता मिलेगी, सामाजिक व मांगलिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी हो सकती है। पिता या उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना सफल होगी। वाणी की सौम्यता बनाकर रखना आवश्यक है।

प्यार के विषय में : लव पार्टनर पर खर्चा ज्यादा हो सकता है, लेकिन संबंध और ज्यादा अच्छे होंगे।

करियर के विषय में : इस महीने आपका प्रमोशन या सैलरी बढ़ाने के आसार हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें, गैस और एसिडिटी से परेशानी हो सकती है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए लाभदायी रहेगा। मित्रों एवं सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। उत्तम भोजन और वस्त्र की सुविधा भी आपको मिलेगी। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी, कोई खास व्यक्ति करीब आने की कोशिश करेगा। सरकारी कार्यों में सहूलियत मिलेगी। समय अच्छा है स्वयं को सिद्ध करने के मौके मिलेंगे। कठिन परिश्रम से उपलब्धियां मिलेंगी। आस-पास का माहौल खुशनुमा रहेगा। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी, निकटस्थ सम्बन्धों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ रोमांस होने की संभावनाएं हैं।

करियर के विषय में : करियर को लेकर मेहनत करनी होगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत पहले से थोड़ी ठीक रहेगी।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस महीने आपका सोशल सर्कल में मेलजोल बढ़ेगा। अगर आपको किसी तरह की मदद की जरूरत है तो आप किसी भी मित्र अथवा संबंधी से मांगने में जरा भी संकोच ना करें। आपको अपने व्यवसाय की वृद्धि के लिये भागीदारी के विषय में सोचना चाहिये। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी, घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी, परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। आप देखेंगे कि यदि आपने सही भागीदार चुना तो आपके व्यवसाय की उत्पादकता, लाभ और ऊंचाई इतनी अधिक होगी। विरोधियों व आलोचकों पर ध्यान न दें। नकारात्मक चिंताओं को त्यागकर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें।

प्यार के विषय में : लव लाइफ रोमांस से भरपूर रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

करियर के विषय में : कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : आलस्य और थकान रहेगी। आंखों में जलन हो सकती है।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस महीने आपको अपना आत्मबल बनाए रखना होगा जो काम करने ही हैं, उनके लिए इरादा बहुत पक्का कर लें साहस से काम लें और किसी के उकसावे में न आएं। आपको आपके काम के आधार पर परखा जाएगा। आपके व्यावसायिक क्षेत्र में जो नई-नई बातें सामने आ रही हैं उसके बारे में आप खुद भी सतर्क रहें, जानकारी लेते रहें। आप अपने अंदर छिपी बेहतरीन विशेषताओं को प्रोत्साहित करें। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुखद अनुभूति करेंगे, ग्रहों की अनुकूलता से कोई अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आप आत्मविश्वास व ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।

प्यार के विषय में : इस महीने आपके प्रेम संबंधों में ताजगी आएगी।

करियर के विषय में : कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी परन्तु खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। काम में व्यस्त रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : कोई पुराना दर्द भी आपको परेशान कर सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप अगर इस महीने कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनाते हैं, तो आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपकी सर्वत्र प्रशंसा होगी। राजनीति के क्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। संतान से संबंधित चिंता सता सकती है। परिवार के प्रति समर्पित भाव रहेगा। यात्रा शुभ रहेगी। अपने दफ्तर में बिल्कुल संतुलित व्यवहार करें। आवश्यक कार्य जरूर करें और जो बहुत आवश्यक न हों, उन कामों को आगे से टालने में संकोच भी न करें। सामाजिक क्षेत्र में उच्च पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति संभव है। पराक्रम में वृद्धि से विवाद सुलझेंगे, ऑफिस में संभलकर रहें वरना मुसीबतें आ सकती हैं।

प्यार के विषय में : निजी रिश्तों को लेकर मन में असुरक्षा की भावना रह सकती है। भावनाओं में उग्रता और बेचैनी रहेगी।

करियर के विषय में : कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं। आर्थिक रूप या करियर के रूप में कामयाबी हासिल होगी।

हेल्थ के विषय में : बदलते मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस महीने आपको बस अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। यही स्थिति व्यापार और धन के क्षेत्र में बनेगी। लेकिन आप पैसों के क्षेत्र में कोई जोखिम न लें। आप अपने आत्मविकास में भी बहुत सफल रहेंगे, आपकी बौद्धिकता, परिचय क्षेत्र, पेशेवर योग्यता और आध्यात्मिकता का विकास होगा। नई योजनाएं, नए उपक्रम के लिए समय शुभ है। सभी काम निश्चित रूप से पूर्ण होंगे। घर परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। आप सकारात्मकता से भरपूर रहेंगे। पति-पत्नि के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। अपने जीवन में नई प्रेरणा और नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।

प्यार के विषय में : रोमांस का आनंद मिलेगा और जीवनसाथी संग रिश्तों में गहराई आएगी।

करियर के विषय में : आमदनी बढ़ेगी व लेनदेन की पूर्ति के लिए पर्याप्त धन मिल जाएगा।

हेल्थ के विषय में : थकान और आलस्य के साथ मौसमी बीमारियां भी हो सकती हैं।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपका भविष्य सही लक्ष्यों की ओर जा रहा है और ऐसे में आपको अपना ध्यान सही तरीके से केन्द्रित रखना है। आपके काम को लेकर चर्चाएं हो रही हैं और जल्दी ही इसके फल आपको मिलेंगे। बातचीत करते समय क्रोध पर संयम बरतें। परिवार में सुख-शांति और आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके व्यापार में आश्यर्यजनक तरक्की के संकेत हैं। अगर आप व्यापार में हैं तो आपको अपनी गतिविधियां और बढ़ानी पड़ेगी। कोई बिना वजह आपसे उलझ सकता है। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी दूर होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

प्यार के विषय में : लाइफ पार्टनर के साथ आपके रिश्ते और मधुर होंगे।

करियर के विषय में : इस महीने आपको अचानक नौकरी का ऑफर नहीं, बल्कि सीधे नौकरी थमाई जा सकती है।

हेल्थ के विषय में : सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस महीने आपको बहुत आश्चर्यजनक ढंग से कई तरह के बहुत लाभ होंगे। इस माह आपको अतिरिक्त आमदनी का कोई जरिया इस तरह से मिलेगा, जिसकी आपने बिल्कुल लगभग अपेक्षा नहीं की होगी। आय के कई स्रोतों से धन आने की संभावना है। समय अच्छा है, आपको लम्बी अवधि के लिए किये गये पूंजी निवेश से लाभ होने वाला है। यदि आप किसी खाद्य सामग्री अथवा अनाज के व्यवसाय में हैं तो यह महीना काफी लाभकारी है। पदोन्नति व तरक्की के अवसर होंगे। इस महीने आप देखेंगे कि आपको अपने किये गये कठिन परिश्रम का फल मिलने वाला है।

प्यार के विषय में : प्रेमियों के लिए समय कष्टकारक है, पाटर्नर से झगड़ा हो सकता है।

करियर के विषय में : यदि आप नई नौकरी की तलाश है तो कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस महीने आपके मन में बहुत विचित्र और अनावश्यक किस्म की चिंताएं बनी रहेंगी। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बनेगी। कारोबार व व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। आपको अपने आपको प्रसन्न बनाए रखना होगा। आपकी जरूरत से ज्यादा भावुकता के कारण आपको लोगों के साथ संबंधों में अपनत्व की कमी महसूस होगी। थोड़े बहुत उतार-चढाव के साथ आपकी आर्थिक स्थिति लगातार ठीक होती जाएगी। कभी किसी छोटे मोटे बदलाव से चिंतित न हों क्योंकि आप अपनी मेहनत से ऐसे आर्थिक संकटों से तुरंत पार पा लेंगे।

प्यार के विषय में : इस महीने आपको एक ऐसे व्यक्ति के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आप आगे चलकर प्रेम सम्बन्ध बना सकते है।

करियर के विषय में : बेरोजगारों को इस महीने अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : पेट में तकलीफ हो सकती है। यात्रा से स्वास्थ्य प्रभावित रहा सकता है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ situs toto toto slot slot toto toto togel situs toto data macau situs toto slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor togel online slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay onictoto situs toto toto slot sontogel slot gacor malam ini toto slot toto slot toto slot toto slot Situs Toto togel macau pengeluaran sdy situs toto situs toto Situs Toto Situs Toto situs toto Situs toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto toto slot titi4d Situs Slot titi4d Situs Toto toto slot slot toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ toto slot https://www.saudiwave.com/ Toto Slot Slot Togel situs toto toto togel situs toto toto slot toto togel slot online SAPITOTO toto togel toto slot sesetoto toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot situs toto toto togel licin4d karatetoto karatetoto toto togel mma128 toto togel toto togel Winsortoto toto togel neototo ilmutoto situs toto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru slot gacor situs toto ROGTOTO situs toto slot gacor situs toto toto slot situs toto toto situs toto situs toto situs toto SITUS TOTO toto slot PITUNGTOTO slot gacor malam ini slot thailand slot gacor situs togel resmi toto ROGTOTO toto slot slot neototo toto togel situs toto situs toto toto slot toto slot neototo slot dana gacor OCE69 toto slot toto slot toto slot situs togel slot 4d toto slot toto togel toto togel RP888 situs toto situs toto situs toto toto gacor ayamtoto toto slot situs slot kientoto toto 4d https://www.sierradesanfrancisco.inah.gob.mx/btoto/ toto slot dvtoto dvtoto pucuk4d slot gacor japan168 batakslot slot gacor toto macau kabar viral slot gacor benteng786 slot gacor wika togel slot gacor toto slot ARAHTOGEL JURUTOGEL benteng786 batak5d gila4d gaib4d slot gacor slot gacor batak5d batak5d slot gacor situs toto macau data macau toto slot Toto 4D