विशेष

महिला दंगल देख साहस से भरी इस लड़की ने बीच सड़क पर किया ऐसा काम उड़ गए सबके होश

महोबा: सही कहा गया है कि फ़िल्में हमारे समाज का आईना होती हैं। फिल्मों में अक्सर वहीँ चीजें दिखाई जाती हैं, जो हमारे समाज में हो रही होती हैं। कई बार फिल्मों ने समाज को आईना दिखाने का भी काम किया है। कई फिल्मों के आने के बाद से समाज में काफी बदलाव हुआ है। आज इतने विकास के बाद भी समाज में कई तरह की बुराइयाँ फैली हुई हैं। उन बुराइयों पर लगाम लगाने का काम हमारी फिल्मों में बखूबी किया है। आज लोग लड़के-लड़की को एक ही जैसा समझते हैं, इसके पीछे फिल्मों का योगदान है।

कई बार आपने देखा होगा कि फिल्मों में कुछ नयी चीजें भी दिखाई जाती हैं, जिसे समाज के लोग अपनाते भी हैं। फिल्मों ने समाज को बदलने में भरपूर योगदान दिया है। हालाँकि कुछ जगहों पर फिल्मों की वजह से सामाजिक नुकसान भी हुए हैं। लेकिन इसके फायदों को देखा जाए तो नुकसान बहुत छोटा लगता है। कई फिल्मों को देखने के बाद अन्दर जोश भर जाता है। आज हम आपको फिल्म से जोश और साहस भरने की एक असली कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं।

दरअसल यह बात उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की है। वहां पिछले कई महीनों से एक लड़की छेड़छाड़ की घटना से बुरी तरह से परेशान हो चुकी थी। छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने आमिर खान की दंगल की तर्ज पर महिला दंगल से प्रेरित होकर छेड़छाड़ करने वाले मनचले की चप्पलों से बीच सड़क पर पिटाई कर दी। मनचले की छेड़छाड़ के मामले में चप्पलों से पिटाई होता देख भीड़ ने भी अपने हाथ साफ़ कर लिए। हैरानी की बात यह रही कि इस घटना के 30 मिनट के बाद भी यूपी पुलिस घटनास्थल पर पहुँचने में नाकाम रही।

आपको बता दें उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की रहने रहने वाली एक किशोरी पिछले 6 महीने से एक मनचले की छींटाकशी का शिकार हो रही थी। इस घटना से वह बुरी तरह से परेशान थी। मनचला कभी घर के बाहर तो कभी आते-जाते समय उसे अश्लील इशारे करता था। मंगलवार की शाम को किशोरी अपनी माँ के साथ महिला दंगल देखकर शहर के रोडवेज बस स्टॉप के सामने वाले हनुमान मंदिर के पास पहुंची। किशोरी को परेशान करने वाला मनचला वहां भी आ धमका। आते ही मनचले ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

महिला पहलवानों को कुश्ती करता देखकर किशोरी के अन्दर भी आत्मनिर्भर बनने की ललक जाग उठी थी। जब मनचला नहीं माना और लगातार छेड़छाड़ करता रहा तो किशोरी के अन्दर की शक्ति जाग उठी और उसने मनचले की वहीँ चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। माँ ने भी बेटी का साथ देते हुए मनचले को जमकर सबक सिखाया। कुछ ही देर में वहां मंदिर के बहार काफी लोग इकठ्ठा हो गए और मनचले की करतूत के बारे में जानकर सभी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। घटना के काफी देर बाद वहां पुलिस पहुंची और मनचले को हिरासत में लेकर कार्यवाई शुरू कर दी।

Back to top button