बॉलीवुड

इस मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री का रातभर पीछा करता रहा ये शख्स, घर तक पहुंचा और फिर…

मुम्बई – बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान की फिल्में तो आपने भी देखी होंगी। वही मशहूर एक्ट्रेस जिसने अपनी बोल्डनेस से कई सालों तक बॉलीवुड और लोगों के दिलों पर राज किया। अब जीनत एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि एक बिजनेसमैन द्वारा मोलेस्टेशन और पीछा करना है। जीनत ने एक बिजनेसमैन पर मोलेस्टेशन और पीछा करने और छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक आरोपी पर आईपीसी की धारा 304 डी (स्टॉकिंग) और 509 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, जीनत अमान और बिजनेसमैन अमर खन्ना एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। दोनों एक वक्त अच्छे दोस्त थे। यही नहीं दोनों के परिवार भी एक-दूसरे के करीब थे। फिर कुछ वहजों से दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई और बातची बंद हो गई। आपको बता दें कि जीनत ने बॉलीवुड में 70 और 80 के दशक में अपनी धमाकेदार और बोल्ड एक्टिंग से सबको अपना दिवाना बनाया था। फिल्हाल जीनत काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि बातचीत बंद कर देने के बाद भी अमर खन्ना उनसे संपर्क करने की कोशिश करते है और उन्हें फोन करता है।

जीनत अमान ने मुम्बई पुलिस के पास जो रिपोर्ट दर्ज कराई है उसके मुताबिक, यह बिजनेसमैन कई बार रात में उनका पीछा करने की भी कोशिश भी करता था। जीनत की शिकायत पर सरफराज उर्फ अमर खन्ना के खिलाफ पुलिस ने 354 (द), 509 आईटी एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि, मुम्बई पुलिस अभी सरफराज को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

फ़िल्मों में आने से पहले ज़ीनत ने अपने कैरियर की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की थी। पत्रकारिता करते हुए ज़ीनत का रुझान मॉडलिंग और फिर एक्टिंग की तरफ हुआ। मॉडलिंग करते हुए उन्होंने मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया, जिसमें वह दूसरी रनरअप रहीं। वह मिस एशिया पैसिफिक बनी। ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा लेने के बाद ज़ीनत ने फ़िल्मों का रुख किया।

पहले तो उनकी फ़िल्में नहीं चल पायीं और फिर उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला कर लिया था। लेकिन, तभी उन्हें मिली देव आनंद की ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ इस फ़िल्म ने जैसे जीनत के लिए संभावनाओं के सारे द्वार खोल दिए। ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ के लिए ज़ीनत को फ़िल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला और उनकी सफल फ़िल्मी पारी शुरू हो गई। इसके बाद वह कई फ़िल्मों में नजर आयीं। आपको बात दें कि जीनत ने फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। जीनत अमान को अपने दौर की सबसे बोल्ड अभिनेत्री माना जाता है।

जीनत और अभिनेता देवानंद के अफेयर की चर्चा भी खुब हुई। अफेयर की खबरों पर देवानंद ने भी कहा था की वो जीनत को पसंद करते थे लेकिन जीनत ने कभी हां नही कहा। जीनत का नाम अभिनेता संजय खान के साथ भी जोड़ा गया। दोनों कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे। जीनत ने अभिनेता मजहर खान से साल 1985 में शादी की। लेकिन, मजहर के साथ भी उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नही चल सका। हालांकि, जीनत ने मजहर के बाद किसी से शादी नहीं की। आपको बता दें कि जीनत भारत की पहली मिस एशिया थीं और उनकी गिनती बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और सेक्सी अभिनेत्रियों में होती है।

Back to top button