बॉलीवुड

अभिषेक बच्चन के ऊपर आखिर क्यों मेहरबान है इस मशहूर अभिनेता की बहन, उन्हें भेजती है ऐसे तोहफे

मुंबई: बॉलीवुड की दुनिया बड़ी ही अजीब दुनिया है। यह दुनिया आम दुनिया की ही तरह दिखती है लेकिन यह आम दुनिया से बिलकुल अलग है। यहाँ कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। बॉलीवुड में कब रिश्ते बनते हैं और कब रिश्ते टूट जाते है यह खुद रिश्ते में रहने वाले को पता नहीं चल पाता है। बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों में कई रिश्ते बने और टूट गए। कुछ रिश्तों के बारे में किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि वो रिश्ते टूट जायेंगे। जैसे अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा और ऋतिक रोशन और सुजेन खान।

बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों से एक जोड़ी की लगातार खबरे आ रही हैं। अमिताभ बच्चन के लाडले अभिषेक बच्चन के बारे में तो आप जानते ही होंगे। भले ही इन्होने अपने कैरियर में कुछ ज्यादा सफलता ना पायी हो लेकिन असली जीवन में बॉलीवुड की सबसे खुबसूरत अभिनेत्री और मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय से शादी करके बड़ी सफलता पायी है। अभिषेक बच्चन अपने कैरियर से ज्यादा ऐश्वर्या और अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं।

आपको बता दें अभिषेक बच्चन को स्पोर्ट्स का बहुत ज्यादा शौक है। इसलिए जब भी वह समय मिलता है, इससे जुड़ने से कतराते नहीं हैं। सेलेब्रेटी चैरिटी फुटबॉल मैच के दौरान अभिषेक बच्चन और रणबीर कपूर बहुत अच्छे दोस्त बन गए। इन दोनों की दोस्ती इस कदर प्रसिद्द हुई कि हर कोई इनकी दोस्ती के बारे जानता है। भले ही लोगों की अभिषेक बच्चन और रणबीर कपूर की दोस्ती के बारे में पता हो, लेकिन बहुत कम लोग यह जानते हैं कि रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा से भी अभिषेक बच्चन की खूब पटती है।

इसी करीबी की वजह से रिद्धिमा कपूर ने अभिषेक बच्चन के लिए एक खुबसूरत ब्रेसलेट बनाया। उन्होंने वह ब्रेसलेट अभिषेक बच्चन को गिफ्ट कर दिया। अभिषेक बच्चन और रणबीर के बीच बहुत गहरी दोस्ती हो गयी है। कुछ दिनों पहले ही अभिषेक बच्चन ने यह खुलासा किया कि रणबीर बुरी नज़र से बचाने वाला एक बब्रेसलेट पहनते हैं। वह ब्रेसलेट रणबीर को बहुत ज्यादा पसंद है। उस ब्रेसलेट को भी रिद्धिमा ने ही बनाया था। जब रिद्धिमा को यह पता चला कि अभिषेक बच्चन को भी ब्रेसलेट पसंद है तब रिद्धिमा ने वैसा ही ब्रेसलेट उन्हें भी बनाकर दे दिया।

हालाँकि किसी को इस बात की जानकारी नहीं है कि आखिर रिद्धिमा ने अभिषेक बच्चन के लिए इतनी मेहनत क्यों की? जानकारी के लिए आपको बता दें कि रणबीर की बहन रिद्धिमा ब्रेसलेट डिजाईन करती हैं। जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन का ब्रेसलेट रिद्धिमा ने बड़े प्यार से डिजाईन किया है। अभिषेक बच्चन का ब्रेसलेट सोने और चाँदी के तारों से बनाया गया है। इस बारे में रिद्धिमा का कहना है कि अभिषेक बच्चन बहुत ही दयालु और नम्र इंसान हैं। मैं आशा करती हूँ कि उन्हें मेरे द्वारा बनाया हुआ ब्रेसलेट पसंद आएगा।

Back to top button