बॉलीवुड

यह अभिनेत्री 41 साल की उम्र में भी लगा रही है अपने हुश्न से आग, फिटनेस देखकर हो जायेंगे दीवाने

मुंबई: ना जानें कितने ही लोगों ने बॉलीवुड की चमक-धमक देखकर उसकी तरफ खींचे चले जाते हैं। आज के कुछ समय पहले तक लोगों के ऊपर बॉलीवुड का भूत इस कदर सवार हुआ था कि लोग अपना सबकुछ छोड़कर हीरो या हिरोइन बनने के लिए मुंबई का रुख करते थे। इसी तरह कई अभिनेताओं ने सफलता पायी और आज पूरी दुनिया में उनके नाम का डंका बजता है। शाहरुख़ खान और अक्षय कुमार उन्ही अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में सफलता अपने दम पर पायी है।


इसके साथ ही बॉलीवुड में कुछ ऐसी अभिनेत्रियाँ भी हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में यह सोचकर कदम रखा था कि लोग उनकी खूबसूरती की तरह ही उनकी एक्टिंग के भी दीवाने हो जायेंगे। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। वैसी अभिनेत्रियाँ आई और चली गयी लेकिन आज भी लोग उन्हें उनकी खूबसूरती के लिए याद करते हैं। ऐसी ही बॉलीवुड की एक अभिनेत्री हैं पूजा बत्रा। आपको बता दें पूजा बत्रा मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। इस समय भले ही वह फिल्मों से दूर हों, लेकिन आज भी उनके चाहने वालों में कोई कमी नहीं आई है।


आज के समय में पूजा बत्रा के सोशल मीडिया पर चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पूजा बत्रा आज अपनी फिटनेस के लिए भारत सहित कई और जगहों पर जानी जाती हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें अनिल कपूर के साथ विरासत फिल्म में काम करने के बाद पूजा बत्रा लाइम लाइट में आई थी। लेकिन वह ज्यादा समय तक बॉलीवुड में टिक नहीं पायी। इस समय पूजा बत्रा अपने इन्स्टाग्राम फोटो को लेकर कुछ ज्यादा ही सुर्ख़ियों में छाई हुई हैं। पूजा बत्रा की खूबसूरती आज भी वैसी ही है, जैसी पहले हुआ करती थी।


अपनी हालिया इन्स्टाग्राम फोटो की वजह से पूजा बत्रा फिर से चर्चा में आ गयी हैं। पूजा बत्रा के फैन्स को यह जानकर काफी हैरानी होगी कि पूजा बत्रा फिट रहने के लिए योग का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करती हैं। पूजा कई तरह के योग पोजीशन को अपने डेली लाइफ में शामिल करती हैं। योग करती हुई पूजा बत्रा की इन फोटो को देखने के बाद उनके चाहने वाले उनके दीवाने हो गए हैं। इन तस्वीरों को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। एक समय था जब बॉलीवुड की खुबसूरत अभिनेत्रियों में पूजा बत्रा का भी नाम शामिल था।


कुछ दिनों पहले पूजा बत्रा ने बिकनी में फोटोशूट करवाया था। उस समय उनकी ये तस्वीरें इन्टरनेट पर खूब वायरल हुई थी। पूजा बत्रा के फैन्स के लिए बता दें कि पूजा बत्रा ने बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरुआत 1997 में की थी। उसके बाद पूजा बत्रा ने बॉलीवुड में कई फ़िल्में की। हालाँकि पूजा की कुछ फ़िल्में ही सफल हो पायी थी। इसके बाद पूजा बत्रा बॉलीवुड से गायब ही हो गयी थी। इसके बाद किसी को नहीं पता चला कि पूजा बत्रा कहाँ गायब हो गयी। अब जाकर पूजा बत्रा एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गयी हैं।

Back to top button