विशेष

एक साथ 5 बच्चों की माँ बनी यह महिला, दंग रह गई थी पूरी दुनिया – देखिए कैसे दिखते हैं उसके बच्चे

शायद आपको याद हो की कई सालों पहले एक खबर आई थी जिसमें कहा गया था कि एक महिला ने एक या दो नहीं बल्कि पांच बच्चों को जन्म दिया है। यह खबर मिलोविस के चेक शहर की थी। जहां कि रहने वाली एलेक्ज़ेंड्रा किनोवा नाम की महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म देकर देश और दुनिया के सभी डॉक्टरों को चुनौती दे दी थी। यह दुनिया में पहली बार था जब किसी महिला को जुड़वा नहीं बल्कि एक साथ 5 बच्चें हुए थे। एलेक्ज़ेंड्रा किनोवा के पति, एंटोनिन किनोवा इस बात से काफी खुश हुआ। लेकिन, आज इस बात को सालों गुजर चुके हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं वो बच्चे अब कैसे हैं।

इससे पहले कि हम उन बच्चों का हाल चाल आपको बतायें आपको बता देते हैं कि पूरी बात क्या थी। मिलोविस के चेक शहर में रहने वाला किनोवा परिवार अपने परिवार में एक नए सदस्य के आने की खबर के काफी खुश था। पति पत्नी दोनों को इस बात की खुशी थी की उनका पहला बच्चा होने वाला है। लेकिन, जब डॉक्टरो ने एलेक्ज़ेंड्रा किनोवा के गर्भ की जांच की वो दंग रह गए। एलेक्ज़ेंड्रा किनोवा के गर्भ में एक दो नहीं बल्कि 5 बच्चे पल रहे थे। यह विज्ञान की दुनिया में एक चमत्कार जैसा था।

आपको बता दें कि एलेक्ज़ेंड्रा किनोवा और उनके पति, एंटोनिन किनोवा का इन 5 बच्चों के जन्म से पहले एक बेटा था। इसके बावजूद वो अपने परिवार में एक बेटी की चाहत रखते थे। एलेक्ज़ेंड्रा किनोवा की उम्र जब 23 वर्ष हुई तो वो एक बार फिर से गर्भवती हुई। यह खबर सुनकर पूरे परिवार में खुशी मनाई गई। पूरे परिवार को इस बात की खुशी थी की तीन सदस्यों का परिवार अब चार सदस्यों का परिवार हो जायेगा।

लेकिन, जब डॉक्टर ने एलेक्ज़ेंड्रा किनोवा की जांच की तो वो भी हैरान रह गए। क्योंकि, एलेक्ज़ेंड्रा किनोवा के गर्भ में 5 बच्चे पल रहे थे। दुनिया के इतिहास में यह एक अद्भुत घटना थी। डॉक्टर ने घबराहट और कांपते हाथों से अल्ट्रसाउन्ड को कई बार देखा क्योंकि उसके लिए इस बात पर विश्वास करना मुश्किल था। अल्ट्रसाउन्ड को देखते हुए डॉक्टर ने कहा कि एलेक्ज़ेंड्रा जुड़वा बच्चों को जन्म देगी, लेकिन फिर कुछ क्षण पश्चात उन्होंने फिर कहा कि एलेक्ज़ेंड्रा दो नहीं पर तीन बच्चों को जन्म देंगी। इसके फिर कुछ देर बाद डॉक्टर ने कहा कि एलेक्ज़ेड्रा चार बच्चों को जन्म देगी। शायद आप इस पल की कत्पना कर सकते।

जुड़वां नही बल्कि एक साथ चार बच्चों को जन्म देने की खबर सभी के लिए हैरान करने वाली थी। लेकिन, चौंकाने वाली बातें यही खत्म नहीं हुई। अल्ट्रसाउन्ड फिर से देखने के बाद डॉक्टर ने लगभग चिल्लाते हुए कहा कि एलेक्ज़ेंड्रा पाँच बच्चों को जन्म देगी। कुछ महिनो पश्चात एलेक्ज़ेंड्रा सीज़ेरियन सेक्शन द्वारा चार लड़कों और एक लड़की को जन्म दिया। पाँच बच्चों के एक साथ पिता बनने के बाद एंटोनिन काफी खुश हुए। चिकित्सक ने उन्हें बताया कि, सभी जन्मे शिशु स्वस्थ हैं। इन पाँचों बच्चों का नाम एलेक्स, डैनियल, मार्टीन, माइकल, और टेरीज़्का है। जो अब बड़े हो चुके हैं और स्कूल जाने लगे हैं।

Back to top button