अध्यात्म

जो लोग करते हैं इन चीजों का दान, प्रसन्न होकर माता लक्ष्मी भर देती हैं उनकी झोली धन-दौलत से

हर सामान्य व्यक्ति को जीवन में कभी ना कभी बुरे दौर से होकर गुजरना पड़ता है। सबसे ज्यादा बुरा दौर आर्थिक परेशानियों की वजह से आता है। आज के इस आर्थिक दौर में कोई भी काम बिना धन के संभव नहीं है। ऐसे में धन-दौलत की जरुरत हर व्यक्ति को होती है। लेकिन यह सही बात है कि हर व्यक्ति को उसकी चाहत के अनुसार धन-दौलत नहीं मिल पाता है। धन-दौलत कमाने के लिए कुछ लोग अपना पूरा जीवन लगा देते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें धन सम्बन्धी परेशानियों का सामना करना ही पड़ता है।

आप जीवन में बुरे दौर या आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो चिंता करने की जरुरत नहीं है। आप कुछ ही समय में इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। इसके लिए आपको हिन्दू धर्मशास्त्रों में बतायी गयी इन 5 चीजों में से किसी एक का दान करना होगा। अगर आप इन सभी चीजों का दान करते हैं तो यह और भी अच्छा होता है। ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति इन चीजों का दान करता है, उसके जीवन से आर्थिक तंगी बहुत जल्दी दूर हो जाती है। सभी धर्मों में दान का महत्व बताया गया है।

ऐसा कहा जाता है कि जीवन में पैसा कमाकर अगर व्यक्ति दान नहीं करता है तो उसका पैसा कमाना व्यर्थ होता है। दान करने से जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानियों से मुक्ति पायी जा सकती है। सभी धर्मों के लोग बढ़-चढ़कर दान करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में हिन्दू धर्मग्रंथों में बताया गया है। धर्मग्रंथों के अनुसार इन चीजों का दान करना बहुत ही शुभ होता है। जो व्यक्ति इन चीजों का दान करता है, उससे धन की देवी महालक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं।

धर्मग्रंथों के अनुसार करें इन चीजों का दान:

हर घर में गेंहूं और चावल होता है। हिन्दू धर्मग्रंथों के अनुसार गेंहूं या चावल का दान करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इसके साथ ही घर में बरकत बनी रहती है।

हर व्यक्ति के पास कुछ ना कुछ एक्स्ट्रा कपडे होते हैं। जो कपडे खुद के इस्तेमाल के नाम हों, उन्हें दान कर देना चाहिए। इससे किसी गरीब का तो भला होगा ही साथ ही कपडे का दान करने से ऐश्वर्य और वैभव मिलता है। व्यक्ति के सुख में कभी कमी नहीं आती है।

ऐसा मन जाता है कि जो व्यक्ति गुड़ का दान करता है, उसे उसके पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है। जिसके पूर्वजों का आशीर्वाद उसके साथ होता है, उसे जीवन में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। पूर्वजों का आशीर्वाद मिलने से दरिद्रता और कहल हमेशा के लिए दूर हो जाता है।

घी के दान को शास्त्रों में शुभ और मंगलकारी बताया गया है। घे का दान करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव से बचा जा सकता है। इसलिए हर व्यक्ति को जो सक्षम हो उसे घी का दान अवश्य करना चाहिए।

शास्त्रों में तिल के दान को संकट और विपदा दूर करने वाला बताया गया है। इसके साथ ही जो व्यक्ति तिल का दान करते हैं उन्हें हर काम में सफलता मिलने लगती है।

Back to top button