बॉलीवुड

9 सालों तक गायब रहा सुपरहिट फिल्म ‘राज’ का सुपरस्टार, अब कर रहा ऐसा काम की जानकर दंग रह जाएंगे

मुम्बई – सुपरहिट फिल्म ‘राज’ के डिनो मोरिया तो आपको याद ही होंगे। वहीं डिनो मोरिया जिन्होंने इस फिल्म में विपाशा के साथ बोल्ड सीन देकर बॉलीवुड में बवाल मचा दिया था। राज उस वक्त की सबसे हिट फिल्म साबित हुई और डिनो मोरिया व विपाशा बसु रातों रात स्टार बन गए। हालांकि, विपाशा बसु को इस फिल्म की कामयाबी के बाद कई बड़ी फिल्में मिली और उनका करियर बॉलीवुड में काफी अच्छा रहा। जबकि उनके साथ ही इस फिल्म के हिरो डिनो मोरिया राज के बाद कहीं गायब हो गए। लेकिन, एक बार फिर से वो चर्चा में आ गए है।

रिपोर्ट के मुताबिक, डिनो मोरिया का 9 साल बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो वरुण धवन को मुक्केबाजी सिखाते दिखाई दे रहे हैं। डिनो मोरिया के इस वीडियो को वरुण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। कहा जा रहा है कि वरुण अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अक्टूबर’ के लिए बॉक्सिंग सीखने के लिए डिनो की मदद ले रहे हैं। इसी वीडियो के जरिए लगभग 9 सालों बाद डिनो की झलक देखने को मिली है। आपको बता दें कि डिनो ने साल 2000 में फिल्म ‘राज’ में बिपाशा बसु के साथ काम किया था और यह फिल्म एक ब्लकबस्टर हिट रही थी।

ऐसी खबरें सामने आई की ‘राज’ की शूटिंग के दौरान ही ‌डिनो और बिपाशा एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। फिलहाल डिनो अब कभी कभी किसी अवार्ड फंग्शन में ही नजर आते हैं। लंबे समय से उनकी कोई फिल्म भी नहीं आई है। आपको बता दें डिनो मोरिया एक भारतीय फिल्म अभिनेता, मॉडल और फिल्म निर्माता हैं। उनका जन्म 9 दिसंबर 1975 को बैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था। डिनो मोरिया ने तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने फिल्म प्यार में कभी कभी (1999) और पहली फिल्म तमिल कंडुकोन्डेन कंडुकोंडेंन (2000) से पहली बार स्क्रीन पर डेब्यू किया था। 2003 में डिनो मोरिया को हिंदी फिल्म राज के लिए ज़ी सिने पुरस्कार मिला।

वरुण धवन ने हाल ही में ‘अक्टूबर’ पोस्टर शूट किया है। इसके साथ ही वरुण अनुष्का शर्मा के साथ भी वाईआरएफ की फिल्म ‘सुई धागा: मेड इन इंडिया’ के लिए भी तैयारी कर रहे हैं। आपको बता दें कि डिनो बिपाशा बसु सिंह ग्रोवर के साथ अपने रिश्ते के लिए सबसे लोकप्रिय रहे। इसके अलावा, डिनो एक बिजनेसमेन भी हैं। डिनो मोरिया के साथ जिस वीडियो को वरुण धवन ने शेयर किया है वह ‘मुक्केबाज़’ से प्रेरित कल रहा है। ‘मुक्केबाज़’ अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म है, जिसमें विनीत कुमार सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है।

Back to top button