स्वास्थ्य

इन आसान घरेलू तरीकों से मार भगाएं घर के सारे कॉकरोच, नहीं दिखेगा एक भी कॉकरोच

हर घर में किट पतंगों की समस्या होती है। किसी-किसी मौसम में ये किट-पतंगे बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं। घर में जिन जगहों पर सबसे ज्यादा नमी होती है, वहां ये किट-पतंगे बड़ी आसानी से पलते रहते हैं। छुपे हुए स्थान की वजह से लोगों का ध्यान इनकी तरफ आसानी से नहीं जाता है। ऐसा ही घर का एक हिस्सा बाथरूम और किचन होता है। शायद ही ऐसा कोई घर होगा जहाँ के किचन और बाथरूम में कॉकरोच नहीं पाया जाता होगा।

लगभग हर घर में कॉक रोच की समस्या है। यह घर की सीलन और गन्दी जगहों पर पनपते हैं और वहीँ रहते हैं। ये अपने साथ कई तरह की बीमारियाँ भी लाते हैं। कुछ लोगों को कॉकरोच से बहुत ज्यादा डर भी लगता है। कॉकरोच एक ऐसा किट है जो हर मौसम में आसानी से जीवित रह सकता है। इनकी संख्या में देखते ही देखते कई गुना बढ़ जाती है। किचन में ज्यादातर कॉकरोच फिक्स की हुई जगहों और सिंक के पास पाए जाते हैं।

जिन घरों में कॉकरोच की समस्या होती है, वहां इसे मारने के लिए कई तरह के उपाय किये जाते हैं। महिलाओं को कॉकरोच से बहुत समस्या होती है, इसलिए वह इसे मारने के कई महंगे उपाय करती हैं, लेकिन कई बार वह कामयाब नहीं हो पाती हैं। कॉकरोच को घर से बाहर निकालने का एक ही उपाय है, उन्हें मार दिया जाए। वरना कॉकरोच को जीवित घर से बाहर निकाल पाना मुश्किल है। कॉकरोच को मारने के लिए आज हम आपको कुछ घरेलू आसान से उपाय बताने जा रहे हैं। इससे आप आसानी से कम कीमत में कॉकरोच की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।

कॉकरोच मारने के लिए अपनाएँ ये आसान उपाय:

आपको जानकार हैरानी होगी कि आप बेकिंग पाउडर और चीनी से आसानी से कॉकरोच को मार सकती हैं। कॉकरोच को मारने के लिए सबसे पहले बेकिंग पाउडर और चीनी को बराबर मात्रा में किसी कटोरी में मिलाएं। अब इस मिश्रण को इन सभी जगहों पर छिड़क दें जहाँ पर कॉकरोच आये हैं। किचन के सिंक और उस जगह जरुर छिड़कें जहाँ कॉकरोच सबसे ज्यादा पाए जाते हैं। दरअसल कॉकरोच को मीठी चीजें बहुत पसंद होती हैं। चीनी उन्हें अपने पास बुलाने का काम करेगी और बेकिंग पाउडर उन्हें मारने का काम।

बोरेक्स पाउडर के इस्तेमाल से भी आसानी से कॉकरोच को मारा जा सकता है। घर के जिन हिस्सों में कॉकरोच की समस्या हो, वहां पर बोरेक्स पाउडर का छिड़काव करें। बोरेक्स पाउडर कॉकरोच को मारने का काम करता है। इस पाउडर को ख़तरनाक माना जाता है, इसलिए इसका इस्तेमाल थोड़ी सावधानी से करें और इसे बच्चों की पहुँच से दूर रखें। बोरेक्स पाउडर का इस्तेमाल करते समय हाथों में ग्लव्स का इस्तेमाल करें।

लौंग का इस्तेमाल सिर्फ खाने में मसाले के रूप में ही नहीं बल्कि घर के कॉकरोच मारने में भी किया जा सकता है। लौंग की गंध बहुत तेज होती है, इस वजह से इसकी मदद से कॉकरोच को भगाया जा सकता है। घर में जहाँ।–जहाँ कॉकरोच की समस्याहो, वहां पर एक-एक लौंग रख दें। कुछ ही दिनों में सारे कॉकरोच भाग जायेंगे

Back to top button