बॉलीवुड

ये हैं टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा की बहन, तस्वीरें देखकर आप भी हो जाएंगे दिवाने

नई दिल्ली – टेनिस स्टार सानिया मिर्जा आज देश दुनिया में अपना नाम कमा चुकी हैं। सानिया मिर्जा भारत की लोकप्रिय महिला टेनिस खिलाडी हैं और उन्होंने देश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया है। खेल में इनके योगदान को देखते हुए ही भारत सरकार ने साल 2006 को पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित किया था। भारत की रहने वाली टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करके खुश हैं। लेकिन, जब सानिया ने अचानक पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी का ऐलान किया था तो यह सभी देशवासियों के लिए चौंकाने वाली खबर थी।

सानिया ने भले ही टेनिस में देश का नाम रोशन किया हो, लेकिन उनकी खूबसूरती किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नही है। लेकिन, आज हम आपको सानिया के बारे में नहीं बल्कि उनकी छोटी बहन अनम मिर्जा के बारे में बताने जा रहे हैं जो खूबसूरती के मामले में सानिया से बिल्कुल भी कम नहीं हैं।

सानिया मिर्जा और उनकी बहन अनम मिर्जा बेहद खूबसूरत हैं। एक तरफ जहां सानिया टेनिस के मैदान पर अपना जलवा दिखाती है तो वहीं दूसरी तरफ उनकी बहन अनम मिर्जा एक डिजाइनर हैं।

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि सानिया मिर्जा की छोटी बहन अनम मिर्जा एक फैशन डिजाइनर हैं। अनम पेशे से फैशन डिजाइनर होने के साथ साथ बेहद खूबसूरत और आकर्षक भी हैं।

सानिया के जैसे ही उनकी बहन अनम मिर्जा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर काफी वायरल रहती हैं और लाइक मिलता है। अनम मिर्जा के इंस्टाग्राम पर 40 हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं।

अनम मिर्जा नवंबर 2016 में शादी कर चुकी हैं। उनकी शादी में सलमान खान जैसे बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। अनम मिर्जा ने हैदराबाद के बिजनेसमैन अकबर राशिदीन से शादी की है। गौरतलब है कि सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की है और अनम मिर्जा ने एक भारतीय बिजनेस मैन से शादी की है।

इसके बावजूद जब भी भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच होता है तो दोनों ही बहने हर बार भारत को ही सपोर्ट करती हैं। अनम मिर्जा कहती हैं वो हमेशा अपने देश को सपोर्ट करेंगी। वह हमेशा दुआ करती हैं कि मैच भारत ही जीते। वहीं सानिया ने भी एक बार कहा था कि मुझे अपने भारतीय होने और शोएब मलिक को पाकिस्तानी होने पर गर्व है। हम दोनों अपने अपने देश को सपोर्ट करते हैं।

Back to top button