बॉलीवुड

अपने बेटे तैमूर को सोहा की बेटी इनाया से दूर ही रखते हैं सैफ अली खान,वजह जानकर दंग रह जाएंगे

सैफ और करीना के बेटे तैमूर की क्यूटनेस की चर्चा हर कोई करता है. आये दिन तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. सैफ और करीना से ज्यादा लाइमलाइट में तैमूर रहते हैं. अन्य बॉलीवुड की माओं की तरह करीना तैमूर के चेहरे को मीडिया से छुपाती नहीं हैं बल्कि वह तैमूर को खुद मीडिया से रूबरू कराती हैं. तैमूर की मासूमियत सबका मन मोह लेती है. कभी एअरपोर्ट पर तो कभी फैमिली फंक्शन में तैमूर अपनी मां करीना के साथ स्पॉट किये जाते हैं. अभी तैमूर की जितनी उम्र नहीं है उससे ज्यादा उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर हैं.

लेकिन सैफ और करीना के इस नन्हे शहजादे ने आजकल उन्हें मुश्किलों में डाल दिया है. बता दें की हाल ही में तैमूर ने अपना पहला जन्मदिन मनाया था. पटौदी पैलेस में तैमूर का जन्मदिन बहुत रॉयल तरीके से मनाया गया था. जन्मदिन की बहुत सारी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. तैमूर अब एक साल और एक महीने के हो चुके हैं. लेकिन जैसे-जैसे वह बड़े हो रहे हैं सैफ और करीना की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं. बढ़ती उम्र के साथ तैमूर और शैतान होते जा रहे हैं. उनकी शैतानियां इतनी बढ़ रही हैं कि वह तैमूर को कहीं बाहर ले जाने से डरते हैं.

इस बात का खुलासा खुद सैफ ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था. उन्होंने कहा कि तैमूर उम्र के इस पड़ाव में हैं जहां वह हर चीज़ को जानना और समझना चाहते हैं. उन्हें अब चीजों की समझ होने लगी है. वह चीजों को पकड़कर अब रियेक्ट करने लगे हैं. उन्हें बहुत जल्दी गुस्सा भी आ जाता है और वह गुस्से में चीजें इधर-उधर फेंकने भी लग जाते हैं. आगे उन्होंने बताया कि वह सबसे ज्यादा तब घबराते हैं जब इनाया (सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी) तैमूर के आस-पास होती हैं. वह दोनों को एक साथ अकेले छोड़ने से घबराते हैं.

दरअसल, कुणाल-सोहा की बेटी इनाया काफी छोटी हैं और सैफ को इस बात का डर लगा रहता है कि तैमूर कहीं उन्हें कोई नुकसान न पहुंचा दें. इसलिए वह तैमूर को इनाया के पास छोड़ने से डरते हैं और जब भी तैमूर इनाया के आस-पास होते हैं कोई न कोई उनके साथ ज़रूर होता है. लेकिन इसमें तैमूर की भी क्या गलती है. बच्चे होंगे तो शैतानियां भी होंगी. बच्चों का नाता शैतानियों के साथ बहुत पुराना है. यही उम्र होती है जब हर बच्चा शैतानी करता है. इसमें तैमूर का तो कोई कसूर नहीं है.

बता दें कि जन्म से ही तैमूर की क्यूटनेस लोगों को अपना दीवाना बना रही है. वह हर समय लाइमलाइट में रहते हैं. इस बात में कोई दो राय नहीं है कि तैमूर अपने मम्मी-पापा से भी बड़े स्टार बन गए हैं. सैफ और करीना से ज्यादा मीडिया तैमूर की तस्वीरें खींचने के लिए पागल रहती है. तैमूर को जन्म देने के बाद करीना का वजन काफी बढ़ गया था. लेकिन जिम में पसीना बहा-बहा कर करीना वापस शेप में आ गई हैं.

Back to top button