राशिफल

जीवन की हर तरह की समस्याओं का समाधान करते हैं ये उपाय, आज ही अपनाएं

आज के समय में हर व्यक्ति किसी ना किसी तरह की समस्या से परेशान है। हर किसी की अपनी-अपनी समस्याएं हैं। कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों से गुजर रहा है तो कोई आर्थिक परेशानियों से। किसी को परिवार से सम्बंधित परेशानी है तो किसी को अन्य परेशानी है। कहने का मतलब यह है कि आज पूरी दुनिया में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जो किसी ना किसी परेशानी से ग्रस्त ना हो। हालाँकि यह अलग बात है कि आज के समय में ज्यादातर परेशानियों का हल, पैसे से निकल आता है।

अगर सही तौर पर देखें तो आज के समय में ज्यादातर परेशानियाँ धन-दौलत की कमी की वजह से उत्पन्न होती हैं। बिना धन-दौलत के आज के समय में कुछ भी संभव नहीं है। आज जिसके पास पैसा है, वही सबकुछ अपने मन का कर पाता है। जो व्यक्ति धन के आभाव में जीवन गुजार रहा है, उसके जीवन में तरह-तरह की समस्याएं मुंह बाए खड़ी हैं। कई बार व्यक्ति अपनी समस्याओं का समाधान करना चाहता है, लेकिन वह कर नहीं पाता है।

हर व्यक्ति जीवन में खुद को कभी ना कभी ऐसे मोड़ पर फंसा हुआ पाता है, जहाँ उसे कोई रास्ता नहीं सूझता है कि वह कहाँ जाये या क्या करे। ऐसा होने पर बुजुर्गों की सलाह होती है, कि जब कुछ ना समझ आये तो सब भगवान पर छोड़ देना चाहिए। लेकिन गीता में कहा गया है कि इंसान को कर्म करना चाहिए, फल की चिंता भगवान पर छोड़ दो। आज हम आपको शास्त्रों के कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके जीवन की हर तरह की समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

जीवन की समस्याओं से निजात पानें के लिए करें ये उपाय:

*- घर या दुकान में तरक्की के लिए एक फौब्बारा रखें। आप अपने घर या दुकान में मछलीघर भी रख सकते हैं। मछलीघर में 8 सुनहरी और 1 काली रंग की मछली रखें। इसे घर की उत्तर या पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है। अगर मछलीघर में कोई मछली मर जाये तो उसे तुरंत निकालकर उसकी जगह नयी मछली डाल दें।

*- अगर आप लम्बे समय से जीवन में आर्थिक समस्या का सामना कर रहे हैं तो 9 साल से कम उम्र की 5 कन्याओं को 21 शुक्रवार खीर और मिश्री का प्रसाद खिलाएं और उनका आशीर्वाद लें।

*- अगर आप जीवन में किसी भी वजह से परेशान हैं तो एक ताम्बे के बर्तन में जल भरकर उसमें थोड़ा लाल चन्दन मिलाएं। उस पात्र को अपने सिरहाने रखकर रात को सोयें। सुबह उठने के बाद उस जल को तुलसी के पौधे में चढ़ा दें। इस तरह से आपके जीवन की हर परेशानी दूर हो जाएगी।

*- अगर आपको व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ रहा हो या झगड़े का सामना करना पद रहा हो तो अपने वजन के बराबर कच्चा कोयला लेकर उसे किसी नदी में प्रवाहित कर दें।

*- अगर घर में धन सम्बन्धी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हो तो इस बात का ध्यान रखें की घर के किसी भी नल से पानी नहीं टपकना चाहिए। साथ ही आग पर रखा हुआ दूध या चाय उबलना नहीं चाहिए। इससे धन ज्यादा तेजी से खर्च होता है।

*- हर रोज हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। हर शनिवार के दिन शनिदेव को तेल चढ़ाएं। अपना पहना हुआ एक जोड़ी चप्पल किसी गरीब को दान कर दें।

Back to top button