अध्यात्म

आपकी इन आठ आदतों से नाराज हो जाती हैं धन की देवी महालक्ष्मी, नहीं बनने देती कभी भी अमीर

जीवन बिना धन के कैसा होता है अगर यह जानने की इच्छा हो तो कभी किसी गरीब से इस बारे में पूछिये। वह अपने जीवन के दर्द के बारे में आपको अच्छे से बताएगा। आज के आर्थिक युग में उसे गरीब होने की किस तरह से सजा मिल रही है, यह भी बताएगा। कई बार उसे धन के आभाव में भूखे ही सोना पड़ता है। औरों की तरह गाड़ी, बंगला तो दूर वह जीवन भर कमाई करके एक झोपड़ी तक नहीं बना पाता है।

आज के समय में गरीबी किसी अभिशाप से कम नहीं है। जो गरीब है उसकी आज के समाज में कोई इज्जत नहीं करता है। उन्ही लोगों का आज के समय में राज चल रहा है, जिनके पास धन-दौलत है। जो गरीब हैं, उनसे कोई रिश्ता भी नहीं रखना चाहता है, जबकि अमीरों से हजार लोग रिश्ता जोड़ने वाले मिल जाते हैं। कई बार इंसान अपनी गरीबी की वजह खुद होता है। वह जीवन में कई ऐसी गलतियाँ करता है, जिसकी वजह से उसे गरीबी में जीवन गुजारना पड़ता है।

ब्रह्मवैवर्तपुराण में कई ऐसी महत्वपूर्ण बातें बताई गयी हैं जो इंसान के जीवन में बहुत मायने रखती हैं। अगर व्यक्ति इन बातों का पालन नहीं करता है तो उससे धन की देवी माँ लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। जिससे घर-परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको ब्रह्मवैवर्तपुराण में बतायी गयी ऐसी 8 बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो किसी भी व्यक्ति को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। जो लोग ऐसा करते हैं, उनके घर में माँ लक्ष्मी की कृपा कभी नहीं बनती है।

इन बातों से नाराज होती हैं माँ लक्ष्मी:

*- पूजा-पाठ से सम्बंधित किसी भी चीज को सीधे जमीन पर नहीं रख देना चाहिए। अगर कोई मूर्ति या कोई पूजा की चीज जमीन पर रखनी हो तो सबसे पहले वहां एक कपड़ा बिछाएं फिर उसपर मूर्ति या सामान रखें।

*- शास्त्रों के अनुसार ढ़लते हुए सूरज या चाँद को देखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। ऐसा करने वाले व्यक्ति की सेहत के साथ ही उसके धन पर भी बुरा असर पड़ता है।

*- भूलकर भी रविवार के दिन किसी कांसे के बर्तन में भोजन ग्रहण ना करें। ऐसा जो लोग करते हैं उनके घर-परिवार की तरक्की रुक जाती है और साथ ही लोगों के मान-सम्मान में भी कमी आती है।

*- जब भी बहार से घर में आयें, घर में घुसने से पहले अपने पैरों को साफ़ पानी से जरुर धोएं। क्योंकि जब भी आप घर के बहार जाते हैं तो कई तरह की नकारात्मक उर्जा आपके साथ हो लेती है और जब आप बिना पैर धोये घर में घुसते हैं तो वह भी आपके साथ अन्दर आ जाती है।

*- दम्पति को इस बात का खासतौर पर ध्यान देना चाहिए कि सूर्यास्त से पहले दिन के किसी भी समय शारीरिक सम्बन्ध बनाना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन की देवी लक्ष्मी अत्यंत नाराज होती हैं और घर को रूपये-पैसे की तंगी का सामना करना पड़ता है।

*- किसी भी पुरुष को भूलकर भी किसी पराई महिला पर नजर नहीं डालनी चाहिए। जो पुरुष ऐसा करते हैं, उनकी तुलना दानव से की गयी है। ऐसे दानवों पर देवी लक्ष्मी कभी मेहरबान नहीं होती हैं।

*- शास्त्रों में घर की महिलाओं को लक्ष्मी का दर्जा दिया गया है। जिस घर की महिलाएं घर में लड़ाई-झगड़ा करके घर में अशांति फैलाती हैं, वहां हमेशा गरीबी का पहरा रहता है।

 

*- जिन घरों में मेहमानों, महिलाओं और बुजुर्गों का सम्मान नहीं किया जाता है, उस घर पर देवी लक्ष्मी की कृपा कभी नहीं बनती है।

Back to top button