दिलचस्प

महाभारत के अनुसार ये 4 महत्वपूर्ण बातें उड़ा देती हैं हर स्त्री और पुरुष के रातों की नींद

विदुर के बारे में कौन नहीं जनता है। हमेशा से ही लोग उनकी बुद्धिमत्ता और निति के दीवाने रहे हैं। प्राचीनकाल से ही उनगे निति का ज्ञाता माना जा रहा है। हालाँकि विदुर एक दासी के पुत्र थे। इसके बाद भी उन्होंने अपनी बुद्धि के बल पर इतिहास में एक महत्वपूर्ण दर्जा पाया। इन्होने विदुर नीति नमक एक ग्रन्थ की रचना भी की है। इस ग्रन्थ में उन्होंने अपने जीवन के महत्वपूर्ण ज्ञान को समाहित किया हुआ है।

यह ज्ञान आज भी उतने ही उपयोगी हैं, जितने उस समय हुआ करते था। बहुत कम लोग ही इस बात से परिचित हैं कि विदुर को यमराज का अवतार माना जाता है। आज हम जिस विदुर नीति के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, उसमें विदुर ने ऐसी चार बातों का ज़िक्र किया है जो हर स्त्री और पुरुष के रातों की नींदे उड़ा देती है। बहुत समय पहले की बात है। एक बार रजा धृतराष्ट्र बहुत व्याकुल थे और उन्हें नींद नहीं आ रही थी। इसके बाद उन्होंने अपने महामंत्री विदुर को अपने पास बुलाया।

विदुर के आने पर धृतराष्ट्र ने बताया कि वह बहुत व्याकुल हैं। जब से संजय पांडवों के यहाँ से लौटकर आया हुआ है तब से मेरा मन बहुत अशांत है। संजय कल सभा में क्या कहेगा, यह सोचकर ही बहुत चिंता हो रही है। धृतराष्ट्र की यह बात सुनकर विदुर ने एक नीति की बात की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मन में यह चार बातें होती हैं, उनका मन हमेशा अशांत रहता है और उनकी नींद गायब हो जाती है।

विदुर ने बताई ये चार बातें:

विदुर ने पहली बात कही कि अगर किसी व्यक्ति के मन में कामभावना जाग जाये तो उसे नींद नहीं आती है। जब तक उस व्यक्ति की कामभावना तृप्त नहीं हो जाती है, उसे शांति नहीं मिलती है। कामभावना हर स्त्री और पुरुष को अशांत करती है। इससे व्यक्ति का मन किसी कार्य में नहीं लगता है।

जब किसी भी स्त्री या पुरुष का शत्रु बहुत बलवान होता है तब भी उसके रातों की नींद गायब हो जाती है। निर्बल और साधन से रहित व्यक्ति हर समय अपने बलवान शत्रु से बचने के उपाय सोचता रहता है। इससे उसका मन अशांत रहता है और उसकी नींद उड़ जाती है।

जब किसी व्यक्ति का सबकुछ छीन जाता है तब भी उसके रातों की नींद उड़ जाती है। ऐसा व्यक्ति ना ही चैन से जी पाटा है और ना ही चैन से सो पाता है। व्यक्ति हर समय अपनी छिनी हुई चीज को प्राप्त करने के नए-नए तरीकों के बारे में सोचता रहता है। जब तक वह अपनी चीज को फिर से पा नहीं लेता है तब तक वह चैन से सो नहीं पाता है।

जिस व्यक्ति को चोरी करके अपना पेट भरने की आदत होती है, उसे भी चैन से नींद नहीं आती है। वह हर समय दूसरों का धन चुराने की नयी-नयी योजना बनाता रहता है। चोर रात में चोरी करता है और पूरा दिन इस डर में निकाल देता है कि कहीं वह पकड़ा ना जाये। इस वजह से वह चैन से सो ही नहीं पाता है।

Back to top button