समाचार

हाफिज सईद की धमकी, बोला –”हर भारतीय से लिया जाएगा सर्जिकल स्ट्राइक का हिसाब।”

नई दिल्ली: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान और उसके आतंकी साथी अब भारत को सबक सिखाने की बात करने लगे हैं। आतंक के मास्टरमाइंड जमात-उद-दावा के प्रमुख Hafiz Saeed ने शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के पार भारतीय पैरा कमांडो के ऑपरेशन के दौरान जी न्यूज के माध्यम से धमकी दी है कि अब पाकिस्तान आर्मी दिखाएगी की असली सर्जिकल स्ट्राइक क्या होता है।

नियंत्रण रेखा के पार भारतीय पैरा कमांडो के ऑपरेशन पर 26/11 के मास्टरमाइंड ने कहा कि, “हर भारतीय को सर्जिकल स्ट्राइक का सबक सिखाया जाएगा।

पाकिस्तानी सेना भारत को बताएंगी की  सर्जिकल स्ट्राइक क्या होता है।

उसने आगे कहा कि ”अब पाकिस्तानी सेना भारत को बताएंगी की  सर्जिकल स्ट्राइक क्या होता है। ”  जी न्यूज चैनल पर खुली चुनौती देते हुए हाफिज सईद ने कहा, ”इशाअल्ला, हम बताएंगे कि सर्जिकल स्ट्राइक कैसे होता हैं।”

पाकिस्तानी सेना की सराहना करते हुए जेयूडी प्रमुख ने कहा कि हमारे सस्त्र बलों को जल्द ही भारत को सबक सिखाना होगा।

जमात-उद-दावा के प्रमुख Hafiz Saeed ने यह बात भारतीय विशेष बलों के कमांडो द्वारा नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में कम से कम सात आतंकी लांच पैड को नष्ट करने के दो दिन बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में अपने समर्थकों की सभा को संबोधित करते हुए कही।

उसने भारतीय विशेष बलों द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान कई आतंकवादियों को मारने के दावे पर भी सवाल सवाल उठाया।

Back to top button