स्वास्थ्य

6 महीने की प्रेगनेंसी के बावजूद इस लड़की का फिगर देखकर पागल हुए लोग,वायरल हो रही हैं ये तस्वीरें

प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर देखा जाता है कि महिलाओं पर इसका असर दिखना शुरु हो जाता है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि मां बनने वाली महिला को अपना और अपने होने वाले बच्चे का ख्याल कैसे रखना है ये पता हो। अनुमन देखा जाता है गर्भावस्था के शुरुआती तीन महीने खत्म होने के बाद कोई भी देखकर बता सकता है कि महिला प्रेग्नेट है या नहीं। यह बात उनके पेट को देखकर पता चल जाती है। गर्भावस्था को डॉक्टर्स ने तीन भागो में बांटा है। हर भाग तीन महिने का होता है। पहले तीन महिने किसी भी महिला के लिए बेहद खास होते हैं, क्योंकि इन्हीं तीन महिनों में उसकी प्रेगनेंसी के बारे में पता चल जाता है।

अमुमन होता यही है कि जब किसी महिला के शरीर में कोई नन्ही सी जान पल रही होती है तो उसका असर उसके शरीर पर दिखने लगता है। गर्भावस्था में उसके शरीर में कई प्रकार के शारीरिक बदलाव आने लगते हैं। समय बितने के साथ पेट फुलता है और इसका असर शरीर पर भी दिखने लगता है।

लेकिन, एक लड़की ने डॉक्टरों की इस थ्योरी को पूरी तरह से झूठा साबित कर दिया है। एक तरफ जहां गर्भावस्था में महिलाओं के शरीर में कई परिवर्तन देखने को मिलते हैं तो वहीं एक लड़की ऐसी भी है जिसपर गर्भावस्था का कोई असर नजर नहीं है।

लड़की अमेरिका के साउथ कोरोलिना की रहने वाली है। लड़की की उम्र महज 18 साल है और नाम Reanna Stephens है। Reanna ने अपनी प्रेंगनेसी की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है कि उनके पेट में 6 महिने का बेबी पल रहा है।

लेकिन, हैरान करने वाली बात ये है कि Reanna की इस बात पर किसी को भी यकीन नहीं हो रहा है। इसकी वजह ये है कि Reanna ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं उनमें उनका पेट बिल्कुल फ्लैट दिखाई दे रहा है। यहां तक कि कुछ लोग Reanna को झूठा तक बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस बात का भी दावा कर रहे हैं कि ये हो ही नहीं सकता और अगर ऐसा हुआ है तो Reanna के पेट में पल रहा बच्चा अस्वस्थ होगा।

लोगों से इस तरह के कमेंट मिलने के बाद Reanna ने अपना जवाब देते हुए अपनी सोनोग्राफी की रिपोर्ट भी शेयर की है। रिपोर्ट देखकर यही लगता है कि उनका बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। Reanna ने बताया कि इसकी वजह शाकाहारी डाइट और एक्ससरसाइज है।

Reanna के मुताबिक, वो अपनी प्रेंगनेसी के दौरान फिजी ड्रिंक, मीठा और जंक फूड बिल्कुल छोड़ चुकी हैं और योगा आदि कर रही है। Reanna ने ये तस्वीरे इसलिए पोस्ट की है कि वो लोगों को जागरुक करना चाहती हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान खुद को फिट कैसे रखा जा सकता है।

Back to top button