बॉलीवुड

दोबारा शादी करेंगे विराट-अनुष्का, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – आखिर क्यों?

मुम्बई – विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बिते साल दिसम्बर में भारत से दूर इटली के गांव मिलान में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों कपपल रोम में हनीमून के लिए गये और फिर वहां से वापस आकर दिल्ली और मुम्बई में ग्रांड पार्टी रखी। इस रिसेप्शन पार्टीमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हस्तियां शामिल हुई। रिसेप्शन के बाद विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 जनवरी से 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने साउथ अफ्रीका गये जहां अनुष्का भी उनके साथ थी। भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका में अगले करीब दो महीनों तक 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी-20 खेलना है।

मुम्बई में रिसेप्शन के बाद टीम के साथ विराट की नई नेवली दुल्हन और बॉलीवुड की मशहुर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी गई हुई थीं, जो अब वापस लौंट आई हैं। टीम इंडिया साउथ अफ्रीका में 24 फरवरी तक रहेगी, लेकिन अनुष्का इंडिया वापस आ गई हैं और वो अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन करेंगी। लेकिन, एक बेहद चौंकाने वाली खबर आ रही है कि दोनों को फिर से शादी करनी पड़ सकता है। दरअसल, विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा की शादी के पंजीकरण को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

इसकी वजह ये है कि दोनों ने 11 दिसंबर को इटली के टस्कनी शहर में अपनी शादी की सूचना रोम स्थित भारतीय दूतावास को नहीं दी थी। इसलिए विवाह का पंजीकरण होना मुश्किल हो रहा है, जिसकी वजह से दोनों को दोबारा कोर्ट मैरिज करनी पड़ सकती है। गौरतलब है कि विदेश में शादी करने के लिए उस देश में स्थित भारतीय दूतावास को इसकी जानकारी देना जरूरी होता है। यदि कोई भारतीय दूसरे देश में जाकर शादी करता है तो उसे अपनी शादी विदेशी विवाह अधिनियम-1969 के तहत रजिस्टर्ड करानी पड़ती है। लेकिन विराट-अनुष्का की शादी में इस अधिनियम की अनदेखी की गई।

इसके अलावा, देश में भी विराट-अनुष्का जिस राज्य में रहेंगे, वहां उन्हें उसी राज्य के नियमानुसार शादी रजिस्टर्ड करवाने के लिए दोबारा विवाह पड़ेगा। विराट-अनुष्का मुंबई में रहते हैं इसलिए उनका महाराष्ट्र विवाह पंजीकरण अधिनियम-1998 की धारा 4 के अंतर्गत केवल महाराष्ट्र में ही रजिस्ट्रेशन हो सकता है। आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का की मुलाकात साल 2013 में एक शैंपू के ऐड की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों इसी के दौरान एक दूसरे के करीब आ गए। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया था। वहीं, अनुष्का की दादी ने इस बात का खुलासा भी किया था कि विराट और अनुष्का के परिवार एक दूसरे के करीब हैं।

Back to top button