बॉलीवुड

INDvSA: 5 रन पर आउट हो गए विराट, तो पत्नी अनुष्का से मजे लेने लगे लोग – पढ़िए ये मजेदार ट्वीट

केपटाउन – भारतीय टीम विराट कोहली की अगुवाई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 जनवरी से 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है। आपको बता दें कि भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका में अगले करीब दो महीनों तक 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी-20 खेलना है। आपको बता दें कि मुम्बई में रिसेप्शन के बाद टीम के साथ विराट की नई नेवली दुल्हन और बॉलीवुड की मशहुर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी गई हुई हैं। टीम इंडिया साउथ अफ्रीका में 24 फरवरी तक रहेगी, लेकिन अनुष्का जल्द ही इंडिया वापस आ जाएगी और अपनी आने वाली फिल्म का प्रमोशन करेंगी।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का पहला टेस्ट मैच केपटाउन स्थित न्यूलैन्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां कल पहले दिन दक्षिण अफ्रीका 286 रनों के जवाब में भारतीय टीम ने 11 ओवर में तीन विकेट खोकर 28 रन बनाये। टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी कि, लेकिन भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 73.1 ओवर में 286 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 28 रन के स्कोर पर ही दक्षिण अफ्रीका के भारत के टॉप 3 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया।

टीम इंडिया की ओर से टॉप 3 बल्लेबाज मुरली विजय (1), शिखर धवन (16) और कप्तान विराट कोहली महज 5 रन ही बना सके। लेकिन, कोहली जो शादी के बाद अपना पहले मैच खेल रहे थे, उनके 5 रन पर ही आउट होने के बाद लोगों को अनुष्का के मजे देने का मौका मिल गया। लोगों ने सोशल मीडिया पर अनुष्का की चुटकी लेते हुए कुछ ऐसे कमेंट्स किये जो देखकर आप भी हंस पड़ेगे। एक ने लिखा, ‘अनुष्का – बेबी सेकेण्ड हनीमून के लिए कहां जाएगें, विराट – इंडिया में ही कुछ प्लान करते हैं।’

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा भी टीम इंडिया के साथ साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हैं और भारतीय टीम का हौसला बढ़ा रही हैं। मुंबई रिसेप्शन के बाद ही विराट-अनुष्का इंडियन क्रिकेट टीम के साथ साउथ अफ्रीका गए थे। इससे पहले भी विराट कोहली और अनुष्का को केपटाउन में शॉपिंग करते देखा गया था, जिसमें दोनों 50% डिस्काउंट वाली शॉप पर शॉपिंग करते कैमरे में कैद हुए थे। जिसपर भी लोगों ने उनका मजाक बनाया था। अनुष्का जल्द ही मुंबई लौट आयेंगी और आनंद एल. राय की शाहरुख खान और कैटरीना कैफ स्टारर ज़ीरो फिल्म की शूटिंग करेंगी। इस फिल्म का टीज़र हाल ही में रिलीज किया गया है जिसे लोगों द्वारा खुब पसंद किया जा रहा है।

Back to top button
?>