राजनीति

चारा घोटाले के दोषी लालू यादव ने कोर्ट में जज के सामने कहा कुछ ऐसा कि सुनकर हो जायेंगे लोट-पोट

रांची: देश के पहले सबसे बड़े घोटालों की बात होती है तो सभी के जेहन में चारा घोटाला घुमने लगता है। चारा घोटाला मामले में कोर्ट ने लालू यादव को दोषी पाया। कभी लोगों और अपनी भैंसों से घिरे रहने वाले लालू यादव इस समय जेल की कालकोठरी में हैं। वह अपने लिए खाना भी वहीँ पर बनाते हैं। लालू यादव के अंदाज से तो सभी लोग परिचित ही हैं। अपने अपने चुटीले अंदाज के लिए पुरे देश में प्रसिद्ध हैं। इसके साथ ही लालू यादव को उनकी खतरनाक अंग्रेजी के लिए भी जाना जाता है।

आज हम आपको लालू यादव की सुनवाई के दौरान हुए एक अजीबो-गरीब वाकये के बारे में बताने जा रहे हैं। यकीन मानिये लालू यादव ने जो कोर्ट में कहा, उसे जानकर आप अपनी हँसी को रोक ही नहीं पाएंगे। चारा घोटाला मामले में सीबीआई के विशेष जज शिवपाल सिंह की अदालत में गुरुवार को सजा के बिन्दुओं पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान जज और लालू यादव के बीच एक बहुत ही मजेदार बातचीत हुई। सुनवाई के दौरान लालू यादव स्पेशल जज के नजदीक चले गए और उन्होंने बताया कि जेल में किन्नर भी बंद हैं।

उन लोगों से वे बातचीत भी करते हैं। जब वह किन्नर के नजदीक जाते हैं तो वो उनके सामने शादी करने का प्रस्ताव रख देते हैं। यह सुनते ही कोर्ट रूम में मौजूद हर व्यक्ति ठहाके लगाने लगा। केवल यही नहीं लालू यादव ने जज से अनुरोध करते हुए बताया कि जेल में दो जज भी बंद हैं। उन्हें अच्छी सुविधा देने का आदेश दे दीजिये। लालू यादव ने जज से अनुरोध किया कि जो अवमानना वाला नोटिस जारी किया गया है, उसे हुजुर ख़त्म कर दिया जाये।

लोग क्या कहेंगे कि सभी राजनीतिज्ञ हैं। हम आपका अपमान कभी नहीं करेंगे। लालू की सभी बातों को सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि 23 जनवरी आने दीजिये, उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी। इसके बाद लालू यादव अपनी आदत के अनुसार जज शिवपाल सिंह को अपना दिमाग शांत रखने की सलाह भी दे डाली। जज ने लालू यादव से कहा कि आपके कई शुभचिंतक हैं, जिन्होंने आपके लिए अब तक कई बार फ़ोन किया है। जज ले लालू यादव से कहा कि यह सब बंद करवाइए। इसपर लालू यादव ने कहा कि ऐसा तो हुजूर नहीं है। लेकिन कौन बदमाशी कर रहा है, इसका पता करेंगे। लालू ने यह भी कहा कि वह शांति से रहेंगे।

Back to top button
?>