बॉलीवुड

मिथुन की पहली पत्नी गुजारे के लिए करने लगी हैं ये काम, खूबसूरती देखकर दिवाने हो गए थे मिथुन

मुम्बई – एक वक्त था जब मिथुन चक्रवर्ती की गिनती बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं और डांसर में की जाती थी। मिथुन चक्रवर्ती जितना अधिक अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ के भी चर्चे हुए। मिथुन चक्रवर्ती शायद बॉलीवड के पहले ऐसे अभिनेता थे जिनकी फिल्में बेहद कम बजट का होने के बावजूद करोड़ों का बिनजनेस करती थी। Mithun chakraborty first wife. शायद आप ये नहीं जानते होंगे की मिथुन चक्रवर्ती के बचपन का नाम गौरांग चक्रवर्ती था और मिथुन चक्रवर्ती जन्म 16 जून 1950 को हुआ था।

मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरूआत साल में 1976 में मृगया से की थी। उनको आज भी कई बड़ी फिल्मों में देखा जाता है। कहा जा सकता है कि वक्त के साथ मिथुन चक्रवर्ती कि एक्टिंग में और निखार आता जा रहा है। बॉलीवुड के मशहुर एक्टर्स और डांसर्स में शूमार मिथुन चक्रवर्ती का जीवन कभी आसान नहीं रहा।

बॉलीवुड में डिस्को डांसर से मशहूर होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती का व्यक्तिगत जीवन हमेशा चर्चा में रहा। अगर हम बात मिथुन चक्रवर्ती के व्यक्तिगत जीवन की करें तो सबसे पहली बात ये हैं कि उन्होंने दो शादियाँ की थी। मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी हेलेना ल्यूक हैं, जो 70 के दशक में फैशन की दुनिया में काफी मशहुर थीं।

कहा जाता है कि हेलेना इतनी खूबसूरत थी की मिथुन चक्रवर्ती को उन्हें देखते ही प्यार हो गया था। लेकिन, जैसा कि बॉलीवुड की दुनिया का दस्तुर है कोई यहां हमेशा के लिए नहीं रहता वैसे ही हेलेना भी एक दिन गायब हो गई। ‌आज हम आपको बॉलीवुड की एक्ट्रेस हेलेना के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने बॉलीवुड में चार फिल्में करने के बाद बॉलीवुड की दुनिया को अलविदा कह दिया। हेलेना ल्यूक ने साल 1980 में बॉलीवुड फिल्म ‘जुदाई’ से डेब्यू किया। इसके बाद वो ‘साथ साथ’ और ‘एक नया रिश्ता’ में भी नजर आईं।

आपको बता दें कि हेलेना और मिथुन चकवर्ती ने शादी की थी। लेकिन, मिथुन चक्रवर्ती का हेलेना से शादी से पहले एक्ट्रेस सारिका के साथ अफेयर भी था। सारिका से ब्रेकअप के बाद मिथुन ने हेलेना से शादी की थी। मिथुन चक्रवर्ती से मिलने से पहले हेलेना का जावेद खान से ब्रेकअप हुआ था। यानि दोनों को एक दूसरे की जरुरत थी और दोनों ने शादी कर ली। लेकिन दोनों की शादी केवल 4 महीने ही टीक सकी। इसकी वजह मिथुन का योगिता बाली से अफेयर था। मिथुन चक्रवर्ती से तलाक के बाद हेलेना अब न्यूयॉर्क में रहती हैं और एक एयरलाइंस में फ्लाइट अटेंडेंट का काम करती हैं।

Back to top button