बॉलीवुड

अमिताभ को देख अनुष्का ने उतारी पीएम मोदी की नकल, सबके सामने करने लगीं ऐसी हरकत – देखें वीडियो

मुम्बई – विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। दोनों ने शादी के बाद 21 दिसम्बर को दिल्ली के ‘द ताज पैलेस’ होटल में रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें देश के प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए। इसके बाद दोनों की शादी का दूसरा रिसेप्शन मुम्बई में रखा गया जिसमें बड़ी हस्तियों ने शिरकत किया। मुंबई में हुए इस रिसेप्शन में क्रिकेटर्स के साथ साथ बॉलीवुड और बिजनेस जगत की हस्तियों ने भी शिरकत की। विराट की ओर से कई क्रिकेटर्स तो अनुष्का की ओर से बॉलीवुड की एक्टर व एक्ट्रेस शामिल हुई। यह रिसेप्शन मुंबई के द सेंट रेगिस होटल में रखा गया।

आपको बता दें कि मुम्बई में हुई इस रिसेप्शन पार्टी में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, माधुरी दीक्षित नेने, कैटरीना, रणबीर कपूर, एआर रहमान सहित कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। लेकिन, रिसेप्शन के दौरान अमिताभ बच्चन को देखकर अनुष्का ने जो किया उसकी चर्चा सोशल मीडिया पर ज़ोरो से हो रही है। अमिताभ के साथ उनकी बेटी शवेता, बहू ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन भी इस रिसेप्शन में शामिल हुए। लेकिन, अमिताभ के रिसेप्शन में पहुंचते ही अनुष्का ने जो किया उसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खुब हो रही है।

दरअसल, अमिताभ बच्चन को देखते ही अनुष्का उनके स्वागत में उनके सामने बिल्कुल झुक गईं। यह देखकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। अनुष्‍का बिग बी को देखकर उनके सामने एक दम जमीन पर बैठकर उनका स्वागत करने लगीं। बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े सितारों के बीच अमिताभ बच्चन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद शाहरुख खान ने विराट-अनुष्का के साथ जमकर डांस किया। आपको बता दें अनुष्का ने की पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ थी, जिसमें लीड रोल में शाहरुख खान थे। इसके बाद अनुष्का ने फिल्म ‘जब तक है जान’ में भी शाहरुख के साथ काम किया था।

गौरतलब है कि विराट और अनुष्का मुम्बई में रिसेप्शन पार्टी खत्म करने के बाद अनुष्का विराट के साथ ही साउथ अफ्रीका चलीं जाएंगी। भारतीय टीम को वहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। अनुष्का न्यू ईयर के समय विराट के साथ साउथ अफ्रीका में ही रहेंगी। इसके बाद अनुष्का देश वापस लौंट आयेंगी और 9 फरवरी को रिलीज होने जा रही अपनी फिल्म ‘परी’ की मार्केटिंग और प्रमोशन के जुट जाएंगी। आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली में गुपुचप तरीके से शादी करने के बाद दिल्ली में ग्रांड पार्टी रखी थी। इसके बाद दूसरा रिसेप्शन मुम्बई में रखा गया था। दिल्ली में हुए रिसेप्‍शन में पीएम मोदी भी शामिल हुए थे और विराट और अनुष्का को शादी की बधाई दी थी।

Back to top button