बॉलीवुड

विराट-अनुष्का ने पीएम मोदी को दिया था ऐसा गिफ्ट, जानकर हैरान रह जाएंगे – जानिए

मुम्बई विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। इन दोनों की शादी के बाद हनीमून, रिसेप्शन से लेकर ड्रेस तक की खबरें रोज सामने आ रही हैं। गौरतलब है कि रोम में हनीमून के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने देश वापस लौटते ही 21 दिसम्बर को दिल्ली के ‘द ताज पैलेस’ होटल में रिसेप्शन पार्टी रखी, जिसमें देश के प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए। लेकिन, इससे पहले अनुष्का और विराट ने पीएम मोदी से मिलकर उन्हें अपने रिसेप्शन में आने के लिए न्योता दिया था।

गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने गुपुचप तरीके से शादी करने के बाद दिल्ली में ग्रांड पार्टी रखी थी। इसके बाद आज मुम्बई में भी एक रिसेप्शन पार्टी रखी गई है, जिसमें देश की जानी मानी हस्तियां शामिल होंगी। लेकिन, आज हम बात कर रहे हं  रिसेप्‍शन से एक दिन पहले विरुष्का ने पीएम मोदी को न्योता दिया था। उस दौरान विरुष्का ने पीएम मोदी को एक बैग गिफ्ट किया था। हालांकि, ये समझ में नहीं आ सका कि पीएम मोदी अनुष्का विराट को गिफ्ट दे रहे थे या अनुष्का विराट पीएम मोदी को।

लेकिन, इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोगों ने ये मान लिया कि अनुष्का विराट पीएम मोदी को कुछ गिफ्ट दे रहे थे। फिर क्या था सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर कयास लगाने जाने लगा कि आखिर अनुष्का विराट ने पीएम को क्या गिफ्ट दिया होगा। कुछ लोगों ने इस तस्वीर के सात बड़े ही मजाकिया अंदाज में कमेंट किया कि इस बैग में अनुष्का और विराट ने पीएम मोदी से आशीर्वाद मांगा। कुछ लोगों ने ये भी कमेंट किया कि अच्छा है तुम लोग सही टाइम से आ गए नहीं तो तुम पर ट्रोल शुरु हो जाता।

तो वहीं कुछ लोगों ने बताया कि इस झोले में देशभक्ति का सर्टिफिकेट दिखाने के लिए विराट अनुष्का पीएम मोदी के पास गये हैं। कुछ लोगों ने ये भी कहा कि इस झोले में राहुल के ननिहाल से आई हुई कोई चीज़ है। आपको बता दें कि आज विराट और अनुष्का मुम्बई में रिसेप्शन पार्टी दे रहे हैं। जहां से अनुष्का विराट के साथ ही साउथ अफ्रीका चलीं जाएंगी। आपको बता दें कि भारतीय टीम को वहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। अनुष्का न्यू ईयर के समय विराट के साथ साउथ अफ्रीका में ही रहेंगी। इसके बाद अनुष्का देश वापस लौंट आयेंगी और 9 फरवरी को रिलीज होने जा रही अपनी फिल्म ‘परी’ की मार्केटिंग और प्रमोशन के जुट जाएंगी।

Back to top button