विशेष

यह मुस्लिम देश दीवाना है राम, रामायण और रामलीला का, पीएम मोदी से इस काम के लिए की विनती

धर्म इंसान की व्यक्तिगत चीज होती है और इससे व्यक्ति को सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। लेकिन आज के समय में लोगों ने धर्म की आड़ में गंदे-गंदे काम करने शुरू कर दिए हैं। आज के समय में हर जगह एक धर्म के लोग दुसरे धर्म के लोगों से नफरत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इस मुस्लिम देश ने हिन्दू धर्म के प्रति जो प्रेम दिखाया है, वह अतुलनीय है।

आप भी उस देश के बारे में जानकर हैरानी में पड़ जायेंगे। दरअसल हम बात कर रहे हैं इंडोनेशिया की। इस देश में सबसे ज्यादा मुस्लिम रहते हैं। यहाँ के मुस्लिम रामायण के दीवाने हैं और राम को एक आदर्श पुरुष के रूप में पूजते हैं। आज हम आपको इंडोनेशिया के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आपकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहेगा।

जानें इंडोनेशिया के बारे में कुछ ख़ास बातें:

*- भारत में अयोध्या को राम की नगरी कहा जाता है वैस ही इंडोनेशिया में भी राम की नगरी है, जिसे वहाँ के लोग योग्या नाम से जानते हैं।

*- हिन्दू लोगों के लिए राम भगवन हैं, वैसे ही इंडोनेशिया के मुसलमानों के लिए भी राम एक महान राजा की तरह हैं और रामायण एक महान ग्रन्थ है।

*- इंडोनेशिया के लोग रामायण से इतने प्रभावित हैं कि यहाँ की संस्कृति में इसकी झलक देखने को मिलती है। यहाँ के कई इलाकों में आज भी रामायण के अवशेष और नक्काशी वाले पत्थर मिलते हैं।

*- इस देश की कुल आबादी लगभग 23 करोड़ है और आबादी की 90 प्रतिशत जनता इस्लाम को मानती है।

*- इंडोनेशिया सरकार ने 1973 में अंतर्राष्ट्रीय रामायण सम्मलेन कराकर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। क्योंकि यह अपनी तरह का पहला रामायण सम्मलेन था, जिसका आयोजन कोई मुस्लिम देश कर रहा था।

*- भारत में ऋषि बाल्मीकि द्वारा रचित संस्कृत की रामायण को मानते हैं जबकि इंडोनेशिया के लोग कवि योगेश्वर द्वारा लिखी हुई कावी भाषा की रामायण को मानते हैं।

*- इंडोनेशिया के नौसेना अध्यक्ष को लक्ष्मण कहा जाता है। वहाँ के लोग माता सीता की सिंता और हनुमान को अनोमान के नाम से जानते हैं। हनुमान जी इंडोनेशिया में बहुत लोकप्रिय हैं। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि हर साल 27 दिसंबर को होने वाला आजादी के उत्सव में हजारों लोग राजधानी जकार्ता की सड़कों पर हनुमान का वेश धारण किये हुए दिखाई देते हैं।

*- हाल ही में इंडोनेशिया सरकार ने मोदी सरकार से विनती की है कि वह भारत की कई जगहों पर इंडोनेशिया की राम लीलाओं का आयोजन करवाए।

Back to top button